मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया निवाला

ग्रामीणों का कहना है कि लगातार चार दिन से इसलिए तेंदुआ आवादी की ओर घूम रहा है। तेंदुआ अब तक दर्जनों पालतू पशु वे जंगली नीलगाय पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है। दो वर्ष पूर्व मंडियो में एक बालिका को अपना निवाला बना डाला था।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:00 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 06:00 PM (IST)
मुरादाबाद के ठाकुरद्वारा में तेंदुए ने नीलगाय को बनाया निवाला
शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे।

मुरादाबाद, जेएनएन। ठाकुरद्वारा में तेंदुए ने नीलगाय को अपना निवाला बना डाला। नीलगाय का शिकार करता देख किसानों के होश उड़ गए। शोर मचाने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे।

कोतवाली क्षेत्र के गांव नाहरवाला के किसान गजेंद्र सिंह, सोनू सिंह सरकडा परम निवासी आसिफ अपने खेतों पर पहुंचे तो वहां पर आसिफ के गन्ने के खेत में तेंदुआ नीलगाय का शिकार कर रहा था। तेंदुए को देख तीनों किसानों के होश उड़ गए । किसी तरह भागकर अपनी जान बचाई। जानकारी मिलने पर ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ दहाड़ मारता हुआ जंगलों में भाग गया। ग्रामीणों का कहना है कि लगातार चार दिन से इसलिए तेंदुआ आवादी की ओर घूम रहा है। तेंदुआ अब तक दर्जनों पालतू पशु वे जंगली नीलगाय पालतू कुत्तों को अपना निवाला बना चुका है।  दो वर्ष पूर्व मंडियो में एक बालिका को अपना निवाला बना डाला था। वहीं खाईखेडा में सात वर्षीय बच्चे को डेढ़ वर्ष पूर्व तेंदुए ने खींचकर कहा गया था। तीन  माह पूर्व बुध नगर निवासी एक वृद्ध पर हमला कर घायल कर दिया था। वहींं भगयावाला में भी एक किशोरी को गंभीर रूप से तेंदुए ने घायल कर दिया था। ग्रामीणों ने शीघ्र ही तेंदुआ पकडऩे की मांग की है।

chat bot
आपका साथी