मुरादाबाद की सीमा से सटे ईंट-भट्ठे में मिला तेंदुए का घर, हरकत में वन विभाग

तेंदुए का घर मुरादाबाद शहर की सीमा से सटे एक ईंट-भट्ठे पर मिला है। तेंदुए का घर देख वन विभाग के होश फाख्ता हैं। विभागीय अधिकारियों ने ईंट-भट्ठा मालिक को तेंदुए का आशियाना तोड़ने का आदेश दिया है।

By Abhishek PandeyEdited By: Publish:Thu, 22 Oct 2020 12:47 PM (IST) Updated:Thu, 22 Oct 2020 12:47 PM (IST)
मुरादाबाद की सीमा से सटे ईंट-भट्ठे में मिला तेंदुए का घर, हरकत में वन विभाग
मुरादाबाद की सीमा से सटे ईंट-भट्ठे में मिला तेंदुए का घर

मुरादाबाद, जेएनएन। तेंदुए का घर मुरादाबाद शहर की सीमा से सटे एक ईंट-भट्ठे पर मिला है। तेंदुए का घर देख वन विभाग के होश फाख्ता हैं। विभागीय अधिकारियों ने ईंट-भट्ठा मालिक को तेंदुए का आशियाना तोड़ने का आदेश दिया है।

सिविल लाइन थाना क्षेत्र स्थित ग्राम महलकपुर निजामपुर निवासी आशीष कुमार बुधवार देर शाम करीब साढ़े सात बजे काजीपुरा ओवर ब्रिज रोड पर ईंट भट्टे से टैक्टर पर सवार होकर घर लौट रहे थे। उनके साथ वाहन पर ग्रामीण भी सवार थे। ईंट भट्टे से आगे बढ़े ट्रैक्टर सवार मुरादाबाद- हरिद्वार मार्ग पर ओवर ब्रिज के पास पहुंचे थे। तभी उनकी नजर सड़क किनारे उस चाहरदीवारी पर गई, जिस पर तेंदुआ बैठा मिला। तेंदुआ देख ट्रैक्टर चालक के होश उड़ गए। ग्रामीण व चालक कुछ समझ पाते इसके पहले तेंदुए ने टैक्टर के ऊपर से छलांग लगा दी और वह गन्ने के खेत में जा घुसा। तेंदुए की छलांग देख ग्रामीणों के हाथ पांव फूल गए। शोर सुन ईट भट्ठे के मजदूर लाठी डंडे लेकर घटना स्थल पर पहुंचे। आशीष कुमार ने बताया कि शहर की सीमा से सटे तेंदुए की चहलकदमी की सूचना वन विभाग को दे दी गई। काजीपुरा व इसके आसपास के गांवों में तेंदुए की चहलकदमी से ग्रामीणों में भय व्याप्त है।

सर्च अभियान में मिला तेंदुए का घर

वन दारोगा मनोज वर्मा ने बताया कि गुरुवार को सुबह वह दलबल के साथ तेंदुए की तलाश में निकले। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारी उस ईंट-भट्ठे पर पहुंचे, जहां तेंदुआ देखा गया था। वन कर्मियों के होश तब उड़ गए, जब उन्होंने झाड़ झंखाड़ में लिपटे एक दर्जन से अधिक खुला आशियाना दिखा। पूछताछ में पता चला कि यह आशियाना उन मजदूरों का है, जो लाकडाउन में घर चले गए। उनके घर अभी भी खुले हैं। ऐसे में वहां तेंदुए की मौजूदगी की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता। वन विभाग को आशंका है कि तेंदुआ शहर की सीमा के समीप मजदूरों के आवास में रह रहा है।

क्या बोले डीएफओ

शहर की सीमा के समीप तेंदुआ देखे जाने की सूचना देर शाम मिली। वन दारोगा व अन्य विभागीय कर्मचारियों को सजग व सतर्क रहकर निरंतर ग्रामीणों के संपर्क में रहने की सलाह दी गई है।ग्रामीणों को अपने पशु व बच्चों की देखभाल करने को कहा गया है।

-कन्हैया पटेल, डीएफओ मुरादाबाद 

chat bot
आपका साथी