एलइडी लाइटों से जगमग होगा मुरादाबाद का लोकोशेड पुल

लोकोशेड पुल पर अंधेरा रहता था। सेतु निगम ने इस अंधेरे को दूर करने के लिए दीपावली से पहले ही एलइडी लाइटें लगवाने का काम शुरू कर दिया था। इसके लिए पुल पर 22 पोल लगवाए गए थे। नवंबर के शुरुआत में पोल पर लाइटें लगना शुरू हुई थीं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:46 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:46 PM (IST)
एलइडी लाइटों से जगमग होगा मुरादाबाद का लोकोशेड पुल
सेतु निगम ने आठ लाख रुपये खर्च करके लगवाईं लाइटें

मुरादाबाद, जेएनएन। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम ने शहर की रफ्तार बढ़ाने और दिल्ली रोड से जोड़ने वाले लोकोशेड पुल पर एलइडी लाइटें लगवा दी हैं। इस पर करीब आठ लाख रुपये खर्च हुए हैं। एक-दो दिन में लोकोशेड पुल एलइडी लाइटों से जगमगाने लगेगा। करीब पांच साल के लंबे इंतजार के बाद ऐसा हो सकेगा।

लोकोशेड पुल पर अंधेरा रहता था। सेतु निगम ने इस अंधेरे को दूर करने के लिए दीपावली से पहले ही एलइडी लाइटें लगवाने का काम शुरू कर दिया था। इसके लिए पुल पर 22 पोल लगवाए गए थे। नवंबर माह के शुरुआत में पोल पर लाइटें लगना शुरू हुई थीं। लेकिन, दीपावली की वजह से पहले लाइटें लगने मेें देरी हो गई। त्योहार पर लेबर छुट्टी पर चली गई थी। इसकी वजह से दीपावली पर लोकोशेड पुल जगमगा नहीं पाया था। दीपावली के बाद सेतु निगम ने तेजी से काम शुरू कराकर लाइटें लगवा दीं। रविवार को लोकोशेड पुल पर लाइटें लगाने का काम पूरा हो गया। सेतु निगम ने नगर निगम के साथ मिलकर लाइटों के कनेक्शन भी लगा दिए हैं। सेतु निगम ने 22 पोलों पर 42 एलइडी लाइटें लगवाई हैं। एक-दो दिन में लोकोशेड पुल एलईडी लाइटों से जगमगाने लगेगा। इसके बाद पुल पर लोगों को अंधेरे में नहीं गुजरना पड़ेगा। सेतु निगम के डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर प्रवेश कुमार ने बताया कि लोकोशेड पुल पर लाइटें लगने का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक-दो दिन में पुल लाइटों से जगमगाने लगेगा। देर शाम को लाइटें पुल पर जलने लगेंगी। इसके बाद लाइटों को नगर निगम के हवाले कर दिया जाएगा। 

chat bot
आपका साथी