Kisan Nyay Rally : प्रियंका वाड्रा की रैली में शाम‍िल होने के ल‍िए मुरादाबाद के कांग्रेसी वाराणसी रवाना

Kisan Nyay Rally आज वाराणसी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा न्याय रैली करने जा रही है। इसमें पूरे प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों को प्रतिभाग करने के स्पष्ट निर्देश हैं। इससे पहले पितृ पक्ष के चलते कई रैलियों को स्थगित कर द‍िया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 08:11 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 08:11 AM (IST)
Kisan Nyay Rally : प्रियंका वाड्रा की रैली में शाम‍िल होने के ल‍िए मुरादाबाद के कांग्रेसी वाराणसी रवाना
पितृ पक्ष के चलते कई रैलियों को स्थगित कर द‍िया गया था।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Kisan Nyay Rally : राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा की रैली में शामिल होने के लिए कांग्रेसी वाराणसी जाने को रवाना हो गए हैं। आज वाराणसी में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका वाड्रा न्याय रैली करने जा रही है। इसमें पूरे प्रदेश की कांग्रेस इकाइयों को प्रतिभाग करने के स्पष्ट निर्देश हैं। इससे पहले पितृ पक्ष के चलते कई रैलियों को स्थगित कर द‍िया था।

अब बीच नवरात्रों में शिव की नगरी वाराणसी से न्याय रैली करके प्र‍ियंका विधानसभा चुनाव 2022 के प्रचार की शुरुआत करने जा रही हैं। इस रैली के जरिए लखीमपुर व गोरखपुर के अलावा कृषि बिल के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए भाजपा के आगे कड़ी चुनौती दिये जाने की उम्मीद है। प्रवक्ता सुधीर पाठक के अनुसार जिला कांग्रेस अध्यक्ष असलम खुर्शीद के अलावा जिले के तमाम नेता इस न्याय रैली के साक्षी बनने के ल‍िए रवाना हो चुके हैं।

chat bot
आपका साथी