Karva Chauth 2021 : इस बार मह‍िलाएं खरीद रहीं बैंकाक के बिछुए और पायल, यहां पढ़ें क‍ितनी है कीमत, क्‍या है खास‍ियत

Karva Chauth 2021 गंगा जमुनी वाले बिछुए में चांदी पर गोल्डन पालिश वाले बिछुए भी महिलाओं को भा रहे हैं। बिछुए के अलावा चांदी की पायल पर नक्काशी पर गोल्डन पालिश की गई जो देखते ही दिल में उतर रहीं हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 23 Oct 2021 02:56 PM (IST) Updated:Sat, 23 Oct 2021 02:56 PM (IST)
Karva Chauth 2021 : इस बार मह‍िलाएं खरीद रहीं बैंकाक के बिछुए और पायल, यहां पढ़ें क‍ितनी है कीमत, क्‍या है खास‍ियत
बैंकाक के बिछुए शुद्धता की वजह से थोड़ा महंगा होने पर दिल में उतरे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Karva Chauth 2021 : करवा चौथ पर बिछुए से लेकर पायल की खरीदारी हो रही है। अबकी बार बैंकाक के डिजाइनर बिछुए बाजार में है। 92.2 फीसद शुद्धता के साथ बैंकाक के बिछुए थोड़ा महंगे जरूर हैं लेकिन महिलाएं इन्हें पसंद कर रहीं हैं। भारतीय बिछुओं में कोलकाता के कुंदन वर्क, मुंबई के बिछुए भी पसंद किए जा रहे हैं। यही नहीं गंगा जमुनी वाले बिछुए में चांदी पर गोल्डन पालिश वाले बिछुए भी महिलाओं को भा रहे हैं। बिछुए के अलावा चांदी की पायल पर नक्काशी पर गोल्डन पालिश की गई, जो देखते ही दिल में उतर रहीं हैं।

पीला व सफेद रंगा का बिछुआ व पायल होने पर इनको गंगा जमुनी तहजीब नाम से ब्रांडिंग की गई है। छल्ले वाले बिछुए, पायल के साथ मैचिंग वाला बिछुआ भी ध्यान खींच रही है। पायल से मैचिंग वाले बिछुए एक ही पैकिंग में आ रहे हैं। 350 से लेकर 1500 रुपये तक के बिछुए वजन व डिजाइन के हिसाब से हैं। बैंकाक का बिछुआ थोड़ा महंगा है, जिसकी कीमत 600 रुपये शुरू होकर एक हजार रुपये तक है। सराफा कारोबारी मनीष गोयल बताते हैं कि बैंकाक का बिछुआ शुद्धता की वजह से थोड़ा महंगा है। तीन अंगुली में एक साथ बिछुए पहन सकें, इसके लिए तीनों जुड़े हुए हैं। चैन वाले बिछुए भी बाजार में हैं। सराफा कारोबारी प्रशांत कहते हैं कि बिछुए व पायल की करीब एक दर्जन से अधिक रेंज है। करवा चौथ के अलावा सहालग के लिए भी खरीदारी की जा रही है।

दुल्हा-दुल्हन वाली पायल बनी खास पसंद : बाजार में खास तरीके की पायल करवा चौथ व शादी के लिए आई हैं। पायल पर पूरी बरात की नक्काशी की गई है। चांदी की पायल के ऊपर से दुल्हा-दुल्हन, डोली, बैंड बाजा, सात फेरे लेते दुल्हा-दुल्हन, जयमाला की नक्काशी गोल्डन रंग में उभरी हुई है। यह वजन में भारी होने के कारण महंगी हैं। इसके अलावा कड़ा पायल भी चलन में आने से इसे भी पसंद किया जा रहा है।

करवा चौथ पर एक साल में बिछुए खरीदने का मौका मिलता है। इसलिए डिजाइनर इस बार खरीदे हैं।

शिखा सक्सेना

पिछले साल की अपेक्षा इस बार बिछुओं की रेंज अधिक है। थोड़ा महंगे होने के कारण हलके वजन में लिए हैं।

सुदेश

चांदी के बिछुए व पायल पर गोल्डन कलर की नक्काशी वास्तव में दिल में उतर गई है। यह पहली बार देखी हैं।

श्रुति गोयल

बैंकाक का बिछुआ डिजाइन में अच्छा है। थोड़ा महंगा है, लेकिन, इस बिछुए को खरीदा है।

पूजा सैनी 

chat bot
आपका साथी