Karva Chauth 2021 : करवाचौथ से बाजारों में लौटी रंगत, रेशम की कामदार साड़ियों की रही डिमांड

Karva Chauth 2021 करवाचौथ की तैयारी के कारण बाजारों में खूब चहल-पहल है। बाजार गंज सराफा बाजार बर्तन बाजार में जबरदस्त भीड़ रही। मेकअप के सामान के साथ ही कपड़ों की भी खूब बिक्री हो रही है। मेहंदी लगाने वालों की भी चांदी रही।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 24 Oct 2021 08:43 AM (IST) Updated:Sun, 24 Oct 2021 08:43 AM (IST)
Karva Chauth 2021 : करवाचौथ से बाजारों में लौटी रंगत, रेशम की कामदार साड़ियों की रही डिमांड
पति की लंबी उम्र की कामना के लिए महिलाओं ने की खूब खरीदारी।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Karva Chauth 2021 : करवाचौथ की तैयारी के कारण बाजारों में खूब चहल-पहल है। बाजार, गंज, सराफा बाजार, बर्तन बाजार में जबरदस्त भीड़ रही। मेकअप के सामान के साथ ही कपड़ों की भी खूब बिक्री हो रही है। मेहंदी लगाने वालों की भी चांदी रही। महिलाओं ने तैयारियों को अंतिम रूप दिया। रेशम की कामदार साड़ियों के बाजार में सबसे अधिक भीड़ रही।

हालात ये थे कि चमकदार और खूबसूरत दिखने वाली साड़ियों को पसंद किया गया। देरशाम तक सुहागिनों की भीड़ बाजार में दिखाई दी। बाजार की रौनक देखने लायक थी। सुबह से ही महिलाओं ने करवाचौथ की सभी तैयारियां शुरू कर दी थी। पूजा के लिए मिट्टी का करवा, पाजेब और अन्य जरूरी पूजा का सामान खरीद लिया गया। इसके बाद कपड़ा बाजार में महिलाओं की खूब भीड़ रही। यहां लाल, कासनी, पीले डबल रंग की रेशमी धागे की साड़ियों को महिलाओं ने खूब पसंद किया। वहीं मेकअप के लिए ब्यूटी पार्लर में भी करवाचौथ की बुकिंग एक सप्ताह पहले ही हो चुकी है। इसके बाद भी मेकअप बाजार में लिप्सटिक, फेस पाउडर, आइशेड, मसकारा आदि सामान कपड़ों की मैचिंग के साथ लिया गया। वहीं कांठ रोड, रामगंगा विहार, दीनदयाल नगर साईं मंदिर के नजदीक, कंजरी सराय, लाइनपार, चौमुखा पुल आदि क्षेत्रों में मेहंदी लगाने वाली युवतियों ने पंडाल लगा लिए थे। इस बाद हाथ-पांव पर फुल मेहंदी लगवाई गई। इसके साथ ही टेटू भी बनवाने के लिए पहले ही बुकिंग करा दी गई थी।

chat bot
आपका साथी