मुरादाबाद में फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हास‍िल कर ली रोजगार सेविका की नाैकरी, कार्रवाई के ल‍िए उठी आवाज

जिले की ठिरियादान गांव के हरिसिंह सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत करके रोजगार सेविका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पिछले कई सालों से उनके गांव की एक महिला रोजगार सेविका के पद पर कार्यरत है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 05 Jul 2021 02:00 PM (IST) Updated:Mon, 05 Jul 2021 02:00 PM (IST)
मुरादाबाद में फर्जी प्रमाण पत्रों के सहारे हास‍िल कर ली रोजगार सेविका की नाैकरी, कार्रवाई के ल‍िए उठी आवाज
आरोपित महिला पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। जिले की ठिरियादान गांव के हरिसिंह सिंह ने मुख्य विकास अधिकारी से शिकायत करके रोजगार सेविका पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा है कि पिछले कई सालों से उनके गांव की एक महिला रोजगार सेविका के पद पर कार्यरत है। उसने कक्षा पांच और आठ की शिक्षा कहीं ग्रहण ही नहीं की। उनके पति ने फर्जी प्रमाण पत्र बनवा ली। इसी के जरिए महिला ने रोजगार सेविका की नौकरी हथिया ली है। महिला के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के प्रमाण पत्र भी फर्जी बनवाए गए हैं। आरोपित महिला पर अपने पद का दुरुपयोग करने का आरोप है।

शिकायतकर्ता का कहना है कि वह नाबालिगों से मनरेगा में कार्य करा रही हैं। पति ही उनके काम को देखता है। पति भी ब्लाक में संविदा पर लगवाने के नाम पर ठगी का काम कर रहा है। उसके परिवार के कई लोग ब्लाकों में तैनात हैं। इन्हीं में से एक ने छह-छह हजार रुपये की किस्त 40 अपात्रों के खाते में डलवाने 12-12 हजार रुपये से 80 फर्जी चेक देकर प्रधानी जिता ली। वोटों का प्रलोभन देने वाले के खिलाफ विभागीय जांच चल रही है। जांच में दोषी पाए जाने पर इस परिवार के लोगों की सेवाएं समाप्त हो चुकी हैं। लेकिन, अभी तक आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है। आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करके कानूनी कार्रवाई कराई जाए।

सदस्‍यों को द‍िलाई शपथ : रामपुर में आर्य समाज पट्टी टोला में प्रबंध कार्यकारिणी का चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुआ। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। आर्य समाज पट्टी टोला में प्रबंध कार्यकारिणी के चुनाव में सर्वसम्मति से कमल कुमार आर्य प्रधान, चौधरी वीरेंद्र सिंह, डा.अनिल कुमार, मुकेश आर्य उप प्रधान, असित रस्तोगी, मंत्री, सत्येंद्र कुमार गुप्ता, मनोज कुमार आर्य उप मंत्री, सुभाष चंद्र रस्तोगी कोषाध्यक्ष, प्रवीण आर्य, हर्षवर्धन आर्य, अभिनव आर्य सांस्कृतिक मंत्री, राजीव कुमार रस्तोगी भू संपत्ति मंत्री, राजेंद्र कुमार पुस्तकालय मंत्री, ऋषि राज आर्य लेखा परीक्षक चुने गए। 

यह भी पढ़ें :-

UP accident : सम्‍भल में ट्रैक्टर ट्राली से टकराया बाइक सवार, दो बच्‍चों और मह‍िला समेत चार की मौत

सास और बहू के झगड़े में बेटे ने मां को चप्‍पलों से पीटा, वीडियो वायरल, आरोप‍ित की तलाश में जुटी पुलिस

District Panchayat President Election : सपा मुखिया की कमेटी करेगी जांच, मुरादाबाद में पार्टी से क‍िसने की गद्दारी

chat bot
आपका साथी