मुरादाबाद में जेठ ने किया मह‍िला से सामूहिक दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक

Mass misdded with women आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के एसएसपी ने द‍िए आदेश। पीड़िता ने तहरीर देकर लगाई थी न्याय की गुहार। महिला के ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। दहेज को लेकर आरोपितों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू किया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 16 Jan 2021 12:40 PM (IST) Updated:Sat, 16 Jan 2021 12:40 PM (IST)
मुरादाबाद में जेठ ने किया मह‍िला से सामूहिक दुष्कर्म, पति ने दिया तीन तलाक
आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने आदेश दे द‍िए हैं।

मुरादाबाद, जेएनएन। ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला से उसके तीन जेठों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म करने और पति द्वारा तीन तलाक देने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की तहरीर के आधार पर एसएसपी ने आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने आदेश दे द‍िए हैं।

ठाकुरद्वारा कस्बे की रहने वाली पीड़िता के मुताबिक उसका निकाह 22 फरवरी 2018 को भोजपुर थाना क्षेत्र में हुआ। महिला के ससुराली दहेज से खुश नहीं थे। दहेज को लेकर आरोपितों ने महिला को प्रताड़ित करना शुरू किया। उससे मारपीट की जाने लगी। निकाह के दो माह बाद उत्पीड़न से त्रस्त महिला मायके चली आई। लंबे समय बाद ससुराली एक जनवरी को पीड़िता के मायके पहुंचे। आश्वासन देकर उसे दोबारा अपने साथ ले गए। दो दिन बाद से ही वह पुरानी हरकत करने लगे। 10 जनवरी की रात पति ने अप्राकृतिक दुष्कर्म किया। दूसरे दिन तीन जेठ एकराय होकर महिला संग दुष्कर्म किए। शोर मचाने पर आरोपितों ने चुप रहने की धमकी दी। पीड़िता जब मुखर हुई तो आरोपितों ने हत्या की योजना बना ली। 12 जनवरी की शाम पीड़िता ने मोबाइल फोन से ससुरालियों की करतूत की जानकारी अपने भाई को दी। तब मायके वाले पीड़िता के ससुराल पहुंचे। ससुरालियों ने मायके वालों संग मारपीट की। पीड़िता की गुहार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच करने का आदेश एसएसपी ने दिया।

chat bot
आपका साथी