दो-तीन करोड़ के टर्नओवर से बन गए 40 करोड़ के टर्नओवर वाले डिस्ट्रीब्यूटर

कभी-कभी लीक से हटना और छोटी शुरुआत करना सफलता की ऐसी कहानी लिखता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Oct 2020 02:46 AM (IST) Updated:Sat, 31 Oct 2020 02:46 AM (IST)
दो-तीन करोड़ के टर्नओवर से बन गए 40 करोड़ के टर्नओवर वाले डिस्ट्रीब्यूटर
दो-तीन करोड़ के टर्नओवर से बन गए 40 करोड़ के टर्नओवर वाले डिस्ट्रीब्यूटर

मुरादाबाद: कभी-कभी लीक से हटना और छोटी शुरुआत करना सफलता की ऐसी कहानी लिखता है, जिसे हर कोई सुनना चाहता है। 2003 में शुरू हुई आरके डिस्ट्रीब्यूटर्स भी ऐसी ही कहानी का हिस्सा है। एमबीए करके वापस अपने घर लौटे आशीष सिघल ने इलेक्ट्रानिक्स के सामानों का डिस्ट्रीब्यूशन शुरू किया तो शायद उनको भी नहीं पता था कि आरके डिस्ट्रीब्यूटर्स एक ब्रांड बन जाएगा। मेहनत के दम पर आज वह 40 करोड़ सालाना टर्नओवर वाले डिस्ट्रीब्यूटर बन चुके हैं।

आशीष सिघल बताते हैं कि पहले उनका परिवार चीनी मिल के कारोबार से जुड़ा हुआ था। एमबीए करने के बाद उन्होंने कुछ अलग करने की सोची और एसी, फ्रिज, टीवी जैसे इलेक्ट्रानिक्स सामान के डिस्ट्रीब्यूटर बन गए। शुरुआत में उनका कारोबार दो से तीन करोड़ सालाना के टर्नओवर का था लेकिन, ग्राहकों ने उन्हें ऐसा प्यार नवाजा कि देखते ही देखते वह ब्रांड के रूप में स्थापित होते चले गए। रामपुर रोड पर पहले उनकी छोटी सी दुकान थी। बाद में उन्होंने इसे शोरूम के रूप में बदला। इसी स्थान पर ही उन्होने मल्टीब्रांड एसी का शोरूम शुरू किया और दूसरे शोरूम में एलजी के बड़े डिस्ट्रीब्यूटर बन गए।

अमरोहा व मुरादाबाद में बढ़ाया कारोबार

2003 में कारोबार शुरू करने के बाद आशीष सिघल 2005 में रिटेल कारोबार में उतरे। धीरे-धीरे कारवां आगे बढ़ा तो 2015 में रामगंगा विहार में तीसरा शोरूम भी स्थापित कर दिया। मुरादाबाद के अलावा उन्होंने अमरोहा में भी करोबार बढ़ाया। वहां पर बाटा व एलजी के शोरूम के अलावा उनका एक होटल भी संचालित होता है।

chat bot
आपका साथी