Jalendra Murder Case : सुपरवाइजर हत्याकांड में मुख्य आरोपित को रिमांड में लेकर पुलिस ने की पूछताछ

Jalendra Murder Case ज‍िले के पाकबड़ा में सुपरवाइजर जालेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल किए गए औजार को बरामद किया। राजीव को जेल भेज दिया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 08:50 AM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 08:50 AM (IST)
Jalendra Murder Case : सुपरवाइजर हत्याकांड में मुख्य आरोपित को रिमांड में लेकर पुलिस ने की पूछताछ
निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल किए गए औजार को बरामद किया।

मुरादाबाद, संवाद सहयोगी। Jalendra Murder Case : ज‍िले के पाकबड़ा में सुपरवाइजर जालेंद्र हत्याकांड के मुख्य आरोपित को पुलिस ने रिमांड पर लेकर पूछताछ की। इसके बाद उसकी निशानदेही पर कत्ल में इस्तेमाल किए गए औजार को बरामद किया।

पाकबड़ा थाना प्रभारी योगेंद्र कृष्ण यादव ने बताया कि घटनास्थल के पास से हत्या के लिए प्रयोग की गई ईंट तोड़ने वाली बसूली बरामद कर ली है। आठ सितंबर को पाकबड़ा थाना क्षेत्र के डींगरपुर मार्ग पर बकेनिया गांव के सड़क किनारे जालेंद्र का शव मिला था। जालेंद्र की हत्या एक करोड़ 66 लाख बीमा राशि हड़पने के लिए बीमा एजेंट राजीव कुमार ने अपने साथियों से मिलकर की थी। घटना के लगभग दस दिनों बाद एसएसपी बबलू कुमार ने पर्दाफाश करते हुए बताया था क‍ि इस हत्याकांड में पुलिस ने दो सगे भाई वीर सिंह उर्फ बिट्टू व पुष्पेंद्र, राजीव चौहान निवासी ताहरपुर थाना अमरोहा व इंद्रपाल उर्फ करन सिंह निवासी चकोरी अमरोहा को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है। पुलिस पूछताछ में पता चला था क‍ि जालेंद्र की दोस्ती बीमा कंपनी के एजेंट राजीव कुमार से थी। मुख्य आरोपित राजीव कुमार ने ही हत्याकांड की पूरी साजिश रची थी। आरोपित ने एक करोड़ 66 लाख रुपये बीमा की रकम हड़पने के लिए जालेन्द्र को मौत के घाट उतारा था। पुलिस ने सभी आरोपित को जेल भेज दिया था। पुलिस ने गुरुवार को हत्याकांड के मुख्य आरोपित राजीव कुमार को तीन घंटे की रिमांड पर लिया था। इसके बाद घटनास्थल पर ले जाकर आला बसुली बरामद की। उसके बाद पुलिस ने राजीव को कोर्ट में पेश करके जेल भेज दिया।

वारंटी को दबोचा  : रामपुर पुलिस ने एक वारंटी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस को सूचना मिली कि फरार वारंटी मटरू निवासी ग्राम पजावा थाना भोट को गांव में देखा गया है। थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फरार वारंटी को गांव से गिरफ्तार कर लिया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार किया गया वारंटी काफी समय से फरार चल रहा था। उसको गिरफ्तार करके जेल भेज दिया।

chat bot
आपका साथी