Today in City : शहर में आज ये रहेगा खास, आज होने वाले कार्यक्रमों पर एक नजर

Today in City आज शहर में कई आयोजन होने हैं। आज बैंकों की हड़ताल होने की वजह से लोगों को परेशान होना पड़ सकता है। बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हड़ताल इलाहाबाद बैंक सिविल लाइन में सुबह 11 बजे से होगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 08:58 AM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 08:58 AM (IST)
Today in City : शहर में आज ये रहेगा खास, आज होने वाले कार्यक्रमों पर एक नजर
महंगाई के व‍िरोध में आज प्रदर्शन भी होना है।

मुरादाबाद। शहर में कई आयोजन होने हैं। इनकी तैयारियां आयोजनकर्ता पहले से ही कर चुके हैं। आज व‍िभ‍िन्‍न मांगों को लेकर बैंक कर्मियों की हड़ताल है। इसके अलावा महंगाई के व‍िरोध में आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन की ओर से प्रदर्शन भी क‍िया जाएगा।

हड़ताल

बैंकों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की हड़ताल इलाहाबाद बैंक सिविल लाइन में सुबह 11:00 बजे से होगी। हड़ताल की वजह से सभी बैंक बंद रहेंगे। इस दौरान आप अपने दूसरे काम निपटा लें। शुक्रवार को बैंक खुलेंगी तो उस दिन अपने बैंक के काम निपटाएं।

मुलाकात

शिवसेना प्रतिनिधि मंडल महापौर विनाेद अग्रवाल से उनके कैंप कार्यालय प्रभात मार्केट पर मुलाकात करेगा। सुबह साढ़े 11 बजे सभी पदाधिकारी वहां मौजूद रहेंगे। जिला प्रमुख वीरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि चौक बनवाने की मांग को लेकर महापौर से मुलाकात की जाएगी।

प्रदर्शन

महंगाई के विरोध में आल इंडिया डेमोक्रेटिक यूथ ऑर्गनाइजेशन के सदस्य कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करेंगे। महंगाई के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। दोपहर 12: 00 बजे सभी पदाधिकारी कलक्ट्रेट में जुटेंगे।

कार्यक्रम

संविधान दिवस के मौके पर गोकुलदास गर्ल्स डिग्री कालेज में कार्यक्रम का आयोजन गुरुवार की दोपहर 12:00 बजे किया जा रहा है। इसमें छात्राएं भी संविधान दिवस के बारे में जानकारी देंगी।

बैठक

संगठन को मजबूत बनाने के लिए कांग्रेस महानगर अध्यक्ष के कैंप कार्यालय भूड़े के चौराहे पर दोपहर 12:00 बजे बैठक आयोजित होगी। इसके साथ ही मुकदमों पर भी चर्चा की जाएगी।

दिवस

अधिवक्ता साहित्यिक एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से संविधान दिवस कार्यक्रम एसोसिएशन एंड लाइब्रेरी दोपहर 3:30 बजे।

chat bot
आपका साथी