मुरादाबाद में चार दिन से आइओसी के गैस सिलेंडर की नहीं हो रही आपूर्ति, जानें कब से मिलेगा सिलेंडर

Gas Cylinder Supply in Moradabad इंडियन आयल कारपोरेशन (आइओसी) की चार दिन से रसोई गैस जिले भर में आपूर्ति नहीं हो रही है। रसोई गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ता परेशान है। बुधवार से गैस की आपूर्ति होने की संभावना है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Wed, 08 Dec 2021 01:07 PM (IST) Updated:Wed, 08 Dec 2021 01:07 PM (IST)
मुरादाबाद में चार दिन से आइओसी के गैस सिलेंडर की नहीं हो रही आपूर्ति, जानें कब से मिलेगा सिलेंडर
काशीपुर रिफिलिंग प्लांट में खराबी से गैस आपूर्ति ठप, बुधवार से गैस आपूर्ति होने की संभावना

मुरादाबाद, जेएनएन। Gas Cylinder Supply in Moradabad : इंडियन आयल कारपोरेशन (आइओसी) की चार दिन से रसोई गैस जिले भर में आपूर्ति नहीं हो रही है। रसोई गैस नहीं मिलने पर उपभोक्ता परेशान है। बुधवार से गैस की आपूर्ति होने की संभावना है। मुरादाबाद जिले में आइओसी के गैस एजेंसी को काशीपुर रिफिलिंग प्लांट से रसोई गैस की आपूर्ति किया जाता है। काशीपुर प्लांट से जिले के तीस गैस एजेंसी के द्वारा 2.50 लाख उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जाती है। काशीपुर प्लांट में खराबी आ जाने से शुक्रवार से गैस की आपूर्ति बंद कर दी है। ठंड में रसोई गैस की खपत बढ़ने के कारण गैस की मांग बढ़ गई है।

शनिवार को रसोई गैस बुक कराने वाले उपभोक्ताओं को अभी तक गैस नहीं मिली है। उपभोक्ता गैस के लिए लगातार एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। जबकि, बीपीसी व एचपीसी के एजेंसी पर लगातार गैस की आपूर्ति किया जा रहा है। कुछ उपभोक्ता तो जुगाड़ से आइओसी का सिलेंडर देकर बीपीसी के गैस सिलेंडर ले रहे है। इसके लिए उपभोक्ताओं को अतिरिक्त राशि खर्च करना पड़ता है। उपभोक्ताओं के बढ़ते दबाव के लिए एजेंसी संचालक भी रिफिलिंग प्लाट फोन कर गैस की आपूर्ति के बारे में जानकारी कर रहे हैं।

प्लांट के अधिकारियों द्वारा बताया जा रहा है कि गैस की पाइप की सफाई कराई जा रही है, इसका काम पूरा होते ही गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगा। कंपनी के स्थानीय अधिकारी के छुट्टी पर होने से एजेंसी संचालक अधिक परेशान है। पंचशील गैस के संचालक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि काशीपुर प्लांट में खराबी के कारण आइओसी की गैस की आपूर्ति नहीं की जा रही है। बुधवार सुबह से गैस की आपूर्ति शुरू हो जाएगा, उसके बाद उपभोक्ताओं को गैस मिलना शुरू हो जाएगा।

chat bot
आपका साथी