International Women's Day 2021 : अपने पंच का लोहा मनवा रही मुरादाबाद की बेटी प्रियंका, प्रदेश स्‍तर पर हास‍िल क‍िए कई मेडल

शहर की नहीं गांव की बेटी भी आत्मसुरक्षा को लेकर जागरूक हुई हैं। वह खेलों के जरिए अपनी सुरक्षा के साथ-साथ भविष्य संवार रही हैं। हकीमपुर निवासी प्र‍ियंका भी इनमें से एक हैं। वह पढ़ाई के साथ-साथ बॉक्सिंग को भी पूरा वक्‍त दे रहीं हैं।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 01:38 PM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 01:38 PM (IST)
International Women's Day 2021 : अपने पंच का लोहा मनवा रही मुरादाबाद की बेटी प्रियंका, प्रदेश स्‍तर पर हास‍िल क‍िए कई मेडल
प्र‍ियंका ने बॉक्सर के तौर पर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। शहर की नहीं गांव की बेटी भी आत्मसुरक्षा को लेकर जागरूक हुई हैं। वह खेलों के जरिए अपनी सुरक्षा के साथ-साथ भविष्य संवार रही हैं। हकीमपुर निवासी किसान सूरजपाल सिंह की बेटी प्रियंका ने गांव की गलियों ने निकलकर बॉक्सर के तौर पर प्रदेश स्तर पर अपनी पहचान बनाई है।

ग्रामीण परिवेश में पली बढ़ी प्रियंका 20 किमी दूर अपने घर से सोनकपुर स्टेडियम में बॉक्सिंग का अभ्यास करने आती हैं। कहती हैं कि करियर बनाने के साथ बाक्सिंग से खुद की सुरक्षा की भावना जागृत होती है। प्रियंका के नाम प्रदेश स्तर की बॉक्सिंग प्रतियोगिता में तीन कांस्य पदक जीत चुकी हैं। अपने पंच का लोहा मनवाने वाली प्रियंका ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी भी खेल चुकी हैं। बाक्सिंग के साथ वह बीएससी द्वितीय वर्ष की पढ़ाई भी ह‍िंंदू कालेज से कर रहींं हैं।

पर्यावरण संरक्षण में महिलाओं की अहम भागीदारी

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रकृति सेवा समिति की ओर से पर्यावरण संरक्षण पर महिलाओं की वेबिनार हुई। पर्यावरण संरक्षण पर महिलाओं की भूमिका पर चर्चा की गई। बताया गया कि किसी भी क्षेत्र में महिलाएं काम करें लेकिन, वो पर्यावरण संरक्षण में भी अपना सहयोग दें। इसमें डब्ल्यूडब्ल्यूएफ से नेहा भटनागर, डॉ. अनामिका त्रिपाठी, ट्री बैंक राजस्थान से प्रिया दत्त आनंद, डॉ. सीमा महेंद्रा, रॉबिन हुड एकेडमी से मानुषी रस्तोगी, हेमलता सिसोदिया, नीतू सक्सेना, प्रकृति सेवा समिति अध्यक्ष रविता पाल ने आभार संचालन डॉ. महिमा गुप्ता ने किया। वेबिनार में रमेश सिंह आर्य, शुभम कश्यप, अनुराग अग्रवाल आदि लोग भी रहे।

यह भी पढ़ें :-

International Women's Day 2021 : मुरादाबाद की 101 महिलाओं को आज मिलेगा सम्मान, पंचायत भवन में कार्यक्रम शुरू

chat bot
आपका साथी