International Women's Day 2021 : मुरादाबाद की 101 महिलाओं को म‍िला सम्मान, आइजी भी रहे मौजूद

International Womens Day 2021 अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत भवन सभागार में 101 महिलाओं का सम्मान क‍िया गया। इस कार्यक्रम में आला अधिकार‍ियों के अलावा स्‍थानीय जनप्रत‍िन‍िध‍ियों ने भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। सरकारी कार्यालयों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 08 Mar 2021 11:02 AM (IST) Updated:Mon, 08 Mar 2021 05:05 PM (IST)
International Women's Day 2021 : मुरादाबाद की 101 महिलाओं को म‍िला सम्मान, आइजी भी रहे मौजूद
अच्छा काम करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत भवन सभागार 101 महिलाओं का सम्मान हुआ। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। अंतर विभागीय समन्वय स्थापित कर महिला अधिकारियों की विशेष रूप से सहभागिता सुनिश्चित किया गया। सरकारी कार्यालयों में अच्छा काम करने वाली महिलाओं को भी सम्मानित किया गया।

सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर पंचायत भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन हुआ, इस दौरान लखनऊ से प्रसारित प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विचारों को चुना गया। मंडलायुक्त आन्‍जनेेय कुमार स‍िंंह, आइजी रमित शर्मा के अलावा डीएम एसएसपी समेत जिले के तमाम अधिकारी पंचायत भवन मौजूद रहे।इस कार्यक्रम में समाज की प्रबुद्ध महिलाओं को जोड़ने तथा बालिका विद्यार्थी की सहभागिता भी सुनिश्चित की गई। ऐसी विशिष्ट महिलाओं को भी कार्यक्रम से जोड़ा गया, जिन्होंने महिलाओं के विकास के लिए सामाजिक क्षेत्र में उद्यमिता में शिक्षा प्रशिक्षण में स्वयं सेवा समूहों के गठन में व वृद्धाआश्रम, संरक्षण गृह के संचालन आदि कार्यों में विशेष योगदान दिया है। जिला प्रोबेशन अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता ने बताया कि जिले में कुल 101 महिलाओं को सम्मानित किया गया।

माता-पिता की प्रेरणा ने बनाया अफसर

जिला कार्यक्रम अधिकारी अनुपमा शांडिल्य माता-पिता की प्रेरणा से अफसर बन गईँ। उनके दो भाई डॉक्टर और इंजीनियर ने भी बहुत सहयोग किया। मेरठ की रहने वाली अनुपमा शांडिल्य ने बताया कि उनके पिता प्रेमचंद्र शर्मा आर्मी में थे। माता प्रेमा शर्मा ने उन्हें अच्छे संस्कार दिए। शुरू से ही वह टॉपर रहीं। दस साल तक उन्होंने मेरठ में शैक्षिण कार्य किया। लोकसेवा आयोग ने जिला कार्यक्रम अधिकारी के पद पर परीक्षा कराई तो प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। ससुराल रुड़की में है। शादी भी शिक्षक से हुई है।  

chat bot
आपका साथी