गैर हाजिर रहने वाले सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश, मुरादाबाद के नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण

स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत दिल्ली से टीम आने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। इसके चलते अफसरों का निरीक्षण व कार्रवाई भी तेज हो गई है। नगर आयुक्त संजय चौहान ने महानगर में सफाई व्यवस्था का हाल देखा। उन्हें वार्ड 1831 व 34 का निरीक्षण किया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Fri, 26 Feb 2021 05:19 PM (IST) Updated:Fri, 26 Feb 2021 05:19 PM (IST)
गैर हाजिर रहने वाले सफाई कर्मचारियों का वेतन काटने का निर्देश, मुरादाबाद के नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत दिल्ली से टीम आने की उम्मीदें तेज हो गई हैं।

 मुरादाबाद, जेएनएन। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021 के तहत दिल्ली से टीम आने की उम्मीदें तेज हो गई हैं। इसके चलते अफसरों का निरीक्षण व कार्रवाई भी तेज हो गई है।  नगर आयुक्त संजय चौहान ने महानगर में सफाई व्यवस्था का हाल देखा। उन्हें वार्ड 18,31 व 34 का निरीक्षण किया। इसमें वार्ड 18 व 34 में पार्क व नालियों की सफाई न होने पर सफाई नायक से स्पष्टीकरण और गैर हाजिर पांच सफाई कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। गुरुवार को नगर आयुक्त ने डोर टू डोर का हाल भी जाना, जिसमें कई घरों ने समय से डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन ने करने की शिकायत की। यही नहीं डोर टू डोर कलेक्शन की व्यवस्था के बीच जिन जगहों से कूड़ेदान हटाए गए हैं, वहां पर कूड़ा मिला। इस पर संबंधित डोर टू डोर कलेक्शन करने वाली कंपनी से जवाब तलब किया गया है। कंपनी प्रभारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि कूड़ा कलेक्शन घरों से होने के बाद सड़कों पर कूड़ा दिखाई नहीं देना चाहिए। नगर आयुक्त ने रामगंगा विहार में निरीक्षण करके यह भी चेक किया कि डोर टू डोर कंपनी ने कूड़ा कलेक्शन के लिए स्टीकर लगाए हैं या नहीं। आशियाना में उन्होंने डेयरियों को भी चेक किया लेकिन, नालियों में गोबर बहते मौके पर कोई नहीं मिला।                                                     

क्या कहना है नगर आयुक्त का

चार कंपनियां डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन के लिए काम कर रही हैं। अगर सड़कों पर कूड़ा पड़ा मिला तो कंपनी व प्रभारी दोनों से जवाब तलब किया जाएगा। गुरुवार को पार्क में गंदगी मिलने पर सफाई नायक का स्पष्टीकरण व गैर हाजिर पांच सफाई कर्मियों का एक दिन का वेतन काटा गया है।

संजय चौहान, नगर आयुक्त

chat bot
आपका साथी