मुरादाबाद में आरमरी में इंसास रायफल से चल गई गोली, सामने आई पुलिसकर्मी की लापरवाही

Moradabad Police Line परेड के बाद रायफल आरमरी में जमा करने के दौरान अचानक गोली चलने से पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई। घटना के पीछे की वजह इंसास रायफल की मिस हैंडलिंग बताई जा रही है। हालांक‍ि इस घटना में कोई नुकसान नहीं हुआ।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 28 Jan 2021 10:35 AM (IST) Updated:Thu, 28 Jan 2021 10:35 AM (IST)
मुरादाबाद में आरमरी में इंसास रायफल से चल गई गोली, सामने आई पुलिसकर्मी की लापरवाही
इंसास राइफल की मिस हैंडलिंग के कारण घटना हुई है।

मुरादाबाद, जेएनएन। गणतंत्र दिवस परेड के बाद पुलिस कर्मियों द्वारा आरमरी में इंसास रायफल जमा करने के दौरान गोली चल गई। गोली की आवाज सुनते ही पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई। छानबीन में पता चला कि एक पुलिसकर्मी की नादानी के कारण इंसास रायफल से गोली चली है। राहत की बात यह रही कि घटना में कोई हताहत नहीं हुआ। इंसास रायफल से गोली चलने का कारण स्वचालित असलहे की मिस हैंडलिंग बताई जा रही है।

गणतंत्र दिवस के मौके पर शासन ने मुरादाबाद पुलिस को 121 कारतूस मुहैया कराए थे। पुलिस की आठ टोलियों के कंधे पर इंसास रायफल से गोली चला कर तिरंगे को सलामी देने का भार था। गणतंत्र दिवस परेड के करीब दो घंटे के कार्यक्रम के बाद पुलिसकर्मी रायफल जमा कराने के लिए पुलिस लाइन स्थित आरमरी पहुंचे। असलहे से लैस सिपाही क्रमबद्ध तरीके से इंसास रायफल आरमरी में जमा करने लगे। इस बीच अचानक एक रायफल से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। पुलिस के उच्चाधिकारी घटनास्थल की तरफ दौड़े। पूछताछ में पता चला कि एक इंसास रायफल में जिंदा कारतूस शेष रह गया था। तिरंगे की सलामी के दौरान सिपाही एक फायर नहीं कर पाया था। घटना के बाबत आरआइ इंद्रवीर सिंह ने बताया कि इंसास रायफल की मिस हैंडलिंग के कारण घटना हुई है।

chat bot
आपका साथी