दहेज के लिए ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा, पति ने दिया तीन तलाक

मुरादाबाद जेएनएन कांठ थाना क्षेत्र में दहेज के लिए ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 24 Sep 2021 09:15 PM (IST) Updated:Fri, 24 Sep 2021 09:15 PM (IST)
दहेज के लिए ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा, पति ने दिया तीन तलाक
दहेज के लिए ससुरालीजनों ने विवाहिता को पीटा, पति ने दिया तीन तलाक

मुरादाबाद, जेएनएन : कांठ थाना क्षेत्र में दहेज के लिए ससुरालीजनों ने विवाहिता के साथ मारपीट की। जेठ ने महिला से छेड़छाड़ की। पति ने तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कांठ पुलिस ने सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

उमरी कलां के मोहल्ला आविदपुरा निवासी एक महिला का निकाह दो वर्ष पहले जनपद बिजनौर के थाना स्योहारा के ग्राम कुरी बागर निवासी लियाकत के साथ हुआ था। आरोप है कि निकाह के बाद से ही ससुरालजनों ने दो लाख रुपये तथा भैंस की माग करने लगे। मायके वालों ने जब दहेज में यह सामान देने की असमर्थता जताई तो विवाहिता के पति लियाकत, सास सलारा, जेठानी इदरीसा, जेठ शराफत, ननद रेहाना व सहाना ने विवाहिता के साथ मारपीट की। इसी बीच उसके जेठ ने विवाहिता के साथ छेड़छाड़ की। गत छह सितंबर को ससुराल जनों ने विवाहिता के साथ फिर मारपीट की। पीड़िता के भाई शकील, नफीस व उसकी मा सईदा ससुराल पहुंचे तो ससुरालीजनों ने उनके साथ भी मारपीट की। पति ने महिला को तीन तलाक देकर रिश्ता खत्म कर लिया। विवाहिता स्वजन के साथ मायके आ गई। इसके बाद कांठ पुलिस को घटना की सूचना दी। कार्रवाई न होने पर पीड़िता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करने के निर्देश काठ पुलिस को दिए। पुलिस ने एसएसपी के निर्देश पर सभी आरोपितों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी