संचारी रोग से बचाव की दी जानकारी

मुरादाबाद जेएनएन मदन स्वरूप इंटर कालेज हरियाना कुंदरकी में शुक्रवार को शिक्षकों ने संचारी रोग के प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 07:12 PM (IST)
संचारी रोग से बचाव की दी जानकारी
संचारी रोग से बचाव की दी जानकारी

मुरादाबाद, जेएनएन : मदन स्वरूप इंटर कालेज हरियाना, कुंदरकी में शुक्रवार को शिक्षकों ने संचारी रोग से उत्पन्न बीमारियों, उसकी रोकथाम व सतर्कता बरतने जैसे तमाम मुद्दों पर छात्र-छात्राओं को जागरूक किया।

शिक्षक वीरपाल सिंह ने दिमागी बुखार, डेंगू बुखार जैसे अन्य संचारी रोगों से बचाव एवं उपचार के बारे में छात्र-छात्राओं को बताया। शिक्षक योगेश कुमार दुबे ने विद्यालय में साफ सफाई के बारे में अवगत कराया। जीवन में स्वच्छता का स्थान व हाथों के स्वच्छ से होने वाले लाभ व साफ सफाई के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना अधिकारी श्यामवीर सिंह ने किया। इस मौके पर शिक्षक शिक्षक आनंद कुमार, राहुल सिंह, बागेश्वर, साविंदर सिंह, दीपक जैन, इदरीस अहमद, सुरेंद्र सिंह, प्रियंका आदि का सहयोग रहा।

chat bot
आपका साथी