पाइप लाइन कटने पर महिला सभासद ने की शिकायत, निजी कंपनी कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप

रामपुर जिले में पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन कटने की शिकायत करने पर एक निजी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाजपा की महिला सभासद से अभद्रता कर दी। सभासद ने घटना की तहरीर सिविल लाइंस पुलिस को दी है। घटना ज्वालानगर क्षेत्र की है।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 09:33 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 09:33 PM (IST)
पाइप लाइन कटने पर महिला सभासद ने की शिकायत, निजी कंपनी कर्मचारियों पर अभद्रता का आरोप
घटना ज्वालानगर क्षेत्र की है, जहां एक निजी टेलीफोन कंपनी के लिए अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का काम चल रहा है।

बरेली, जेएनएन। रामपुर जिले में पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन कटने की शिकायत करने पर एक निजी कंपनी के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाजपा की महिला सभासद से अभद्रता कर दी। सभासद ने घटना की तहरीर सिविल लाइंस पुलिस को दी है। घटना ज्वालानगर क्षेत्र की है, जहां एक निजी टेलीफोन कंपनी के लिए अंडरग्राउंड केबिल बिछाने का काम चल रहा है। इसके लिए सड़क किनारे गड्ढा किया गया। इस दौरान नगर पालिका की पेयजल सप्लाई की पाइप लाइन कट गई  और पानी सड़क पर बहने लगा। जानकारी मिलने पर क्षेत्र की सभासद श्वेता शर्मा पत्नी अवधेश शर्मा ने कंपनी के लोकल मैनेजर और कर्मचारियों से शिकायत की। उन्हें पाइप लाइन ठीक कराने को कहा। आरोप है कि कर्मचारियों ने सभासद से अभद्रता की। उन्हें धमकी भी दी। इस पर सभासद अपने पति व अन्य भाजपा नेताओं के साथ सिविल लाइंस कोतवाली पहुंचे और कंपनी के कर्मचारियों के खिलाफ तहरीर दी है। सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी दुर्गा सिंह ने बताया कि शिकायत की जांच कराएंगे। 

दो भाइयों समेत तीन युवकों पर गैंगस्टर

 सिविल लाइंस पुलिस ने चरस के साथ पकड़े तीन युवकों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। इनमें भमरौआ गांव के शुएब, उसका भाई समीर पुत्र मोहम्मद असलम और पसियापुरा गांव का मुशर्रत है। करीब तीन माह पहले सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने एसओजी की मदद से तीनों को गिरफ्तार किया था। उनके पास से चरस भी मिली थी। तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया था। अब सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस ने तीनों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सिविल लाइंस कोतवाल दुर्गा सिंह ने बताया कि तीनों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया है।

chat bot
आपका साथी