Indian Railways : धुंध से ट्रेनों का संचालन हो रहा प्रभाव‍ित, सुरक्षित ट्रेन संचालन के ल‍िए न‍िर्देश जारी

Train operations affected by fog धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि अभी तक कोहरा नहीं आया है। इस बार कोहरे से पहले धुंध आनी शुरू हो गई है। रात 10 बजे से सुबह छह या सात बजे तक धुंध रहती है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 06:17 AM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 06:17 AM (IST)
Indian Railways : धुंध से ट्रेनों का संचालन हो रहा प्रभाव‍ित, सुरक्षित ट्रेन संचालन के ल‍िए न‍िर्देश जारी
धुंध से ट्रेनों का संचालन हो रहा प्रभाव‍ित।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Train operations affected by fog : कोहरा तो अभी नहीं आया है, लेकिन धुंध आनी शुरू हो गई है। इससे रात में चलने वाली ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसके कारण ट्रेनें आधे से एक घंटे की देरी से पहुंच रहीं हैं, जबकि, लंबी दूरी की ट्रेनें दो से तीन घंटे की देरी से चल रही हैं। धीरे-धीरे ठंड बढ़ने लगी है। हालांकि, अभी तक कोहरा नहीं आया है। इस बार कोहरे से पहले धुंध आनी शुरू हो गई है। रात 10 बजे से सुबह छह या सात बजे तक धुंध रहती है। यह स्थिति मुरादाबाद रेल मंडल के सभी क्षेत्रों में रहती है।

धुंध के कारण चालकों को सिग्नल साफ दिखाई नहीं देता है। ऐसे में चालक धुंध के दौरान ट्रेनों को् धीमी गति से चला रहे हैं। हालांकि इंजन में लगे फाॅग डिवाइस से चालक को लगातार रेल फाटक, सिग्नल, स्टेशन आने की सूचना पहले ही उपलब्ध हो जा रही है। इससे ट्रेनें आधे घंटे की देरी से विभिन्न स्टेशनों पर पहुंच रहीं हैं। जबकि लंबी दूरी की ट्रेनें तीन से चार घंटे देरी से मुरादाबाद पहुंच रहीं हैं। मंडल रेल प्रशासन ने सुरक्षित ट्रेन संचालन के लिए कर्मचारियों व अधिकारियों को विशेष निर्देश जारी किया है। अधिकार‍ियों ने लगातार रात में इंजन में सवार होकर निरीक्षण करना शुरू कर दिया है। ट्रेन संचालन में आने वाली परेशानी के अलावा बीच रास्ते में सिग्नल आदि दिखाई देने में भी कोई परेशानी होती है तो उसके सुधार के लिए संबंधित विभाग को जानकारी देने के ल‍िए कहा जाता है। प्रवर मंडल संरक्षा अधिकारी आरके तायल ने बताया कि अभी कोहरा नहीं आया है, लेकिन धुंध आ रही है। चालकों को निर्देश द‍िए गए हैं क‍ि दिखाई देने में कोई परेशानी हो तो ट्रेनों का धीमी गत‍ि से चलाएं। इसके कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो रहा है। सभी इंजन में फाॅग डिवाइस लगाई गई है।

chat bot
आपका साथी