Indian Railways : शाहजहांपुर स्टेशन को मिला जंक्शन का दर्जा, प्लेटफार्म संख्या बढ़कर सात हुई

उत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन को अब जंक्शन का दर्जा दे दिया गया है। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने बताया कि यार्ड रिमाडलिंग होने के बाद जंक्शन मिला है। यहां से चार अलग अलग दिशाओं के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 30 Jul 2021 11:25 AM (IST) Updated:Fri, 30 Jul 2021 11:25 AM (IST)
Indian Railways : शाहजहांपुर स्टेशन को मिला जंक्शन का दर्जा, प्लेटफार्म संख्या बढ़कर सात हुई
बिजली आपूर्ति को लगाए गए पांच ट्रांसफार्मर।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। उत्तर रेलवे के शाहजहांपुर स्टेशन को अब जंक्शन का दर्जा दे दिया गया है। उत्तर रेलवे महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने  बताया कि यार्ड रिमाडलिंग होने के बाद जंक्शन मिला है। यहां से चार अलग अलग दिशाओं के लिए ट्रेनें चलाई जाएंगी। महाप्रबंधक ने बताया कि शाहजहांपुर यार्ड का बुधवार को यार्ड रिमाडलिंग का कार्य पूरा कर लिया गया है। इसके बाद शाहजहांपुर से पूर्वोत्तर रेल मार्ग को जोड़ दिया गया। इसके बाद यहां से पीलीभीत होते हुए बरेली जंक्शन, काठगोदाम तक ट्रेनों को सीधा चलाया जा सकता है। इसके साथ ही शाहजहांपुर से सीतापुर, लखनऊ व मुरादाबाद होकर ट्रेनें विभिन्न स्थानों के लिए चलाई जा सकेंगी।

पूर्वोत्तर रेलवे के प्लेटफार्म भी शाहजहांपुर जंक्शन में समायोजित कर द‍िए गए हैं। इसके बाद शाहजहांपुर स्टेशन पर प्लेटफार्म की संख्या चार के स्थान पर सात हो गई है। रेल फाटक पर दुर्घटना से बचाने के लिए रेल फाटक संख्या 3121 को इंटरलाकिंग कर दिया है। मुख्य सिग्नल की संख्या भी 14 से बढ़कर 32 कर दी गई है। स्टेशन पर अभी तक 58 रेल मार्ग थे, जो बढ़कर 226 हो गए हैं। इससे यहां अधिक से अधिक ट्रेनों और मालगाड़‍ियों को एक साथ चलाया जा सकता है। शाहजहांपुर में बिजली की आपूर्ति के लिए पांच ट्रांसफार्मर लगाए गए हैं। जंक्शन की सुविधा मिलने के बाद अधिक से अधिक ट्रेनों का संचालन किया जा सकता है और यात्रियों की सुविधाओं में वृद्धि की जाएगी।

क‍िसानों की महापंचायत आज : रामपुर के रजबपुर में भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं का तीन कृषि कानूनों के विरोध में टोल प्लाजा पर चल रहा धरना जारी है। ब्लाक अध्यक्ष जोया चौधरी योगेंद्र सिंह ने बताया कि 30 जून को टोल प्लाजा पर पंचायत होगी। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ता पहुंचें। इस दौरान सोमपाल सिंह, मुकेश कुमार, जमील अहमद, महाराज सिंह, जसपाल सिंह, राजपाल सिंह, चरन सिंह, महेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, सचिन कुमार, गुरवचन सिंह, समरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी