Indian Railways : मुरादाबाद रेल मंडल को म‍िला विकास चल वैजयंती शील्ड, कर्मियों को भी म‍िला सम्‍मान

Indian Railways बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेल मंडल को चल वैजयंती शील्ड दिया गया। मुरादाबाद रेल मंडल को यह शील्ड मिला है। इसके अलावा अन्य विभागों को और कर्मियों को भी शील्ड दिया गया। महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने पुरस्कार का वितरण किया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Nov 2021 11:51 AM (IST) Updated:Sat, 27 Nov 2021 11:51 AM (IST)
Indian Railways : मुरादाबाद रेल मंडल को म‍िला विकास चल वैजयंती शील्ड, कर्मियों को भी म‍िला सम्‍मान
मंडल के 12 अधिकारियों व कर्मचारियों को मिले पुरस्कार।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Indian Railways : उत्तर रेलवे के 66वें रेल सप्ताह समारोह का आयोजन नई दिल्ली में किया गया। इसमें उत्तर रेलवे में बेहतर काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले रेल मंडल को चल वैजयंती शील्ड दिया गया। इसके अलावा अन्य विभागों को और कर्मियों को भी शील्ड दिया गया

महाप्रबंधक आशुतोष गंगल ने पुरस्कार का वितरण किया। मुरादाबाद रेल मंडल के अधिकारियों ने रेलवे लाइन, ट्रेन संचालन आदि के विकास में बेहतर प्रदर्शन क‍िया। समारोह में मुरादाबाद रेल मंडल को विकास चल वैजयंती शील्ड दिया गया। महाप्रबंधक ने यह शील्ड मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन को दिया। इसके अलावा मुरादाबाद रेल मंडल के विभिन्न विभागों को भी शील्ड दिया गया है। यांत्रिक शील्ड, ट्रेन दुर्घटना राहत वाहन शील्ड, ट्रेन विद्युत व्यवस्था शील्ड, मेडिकल शील्ड, ट्रेन संचालन प्रबंधन शील्ड, संरक्षा शील्ड व सुरक्षा शील्ड दिया गया।

महाप्रबंधक द्वारा मुरादाबाद रेल मंडल के बेहतर काम करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को पुरस्कार दिया गया। इसमें सहायक वाणिज्य प्रबंधक पुरुषोत्तम सिंह बघेल, सहायक कार्मिक अधिकारी नरदेव कुमार, वाणिज्य निरीक्षक सुभाष कुमार, यातायात निरीक्षक शहजाद मुस्तफा, स्टेशन मास्टर राहुल कुमार महतो, सचिन कुमार गेटमैन, अवनीश चंद्र सीनियर सेक्शन इंजीनियर, धर्मेश कुमार एसएसई, राज कुमार शर्मा एसएसई, राहुल राणा उप निरीक्षक आरपीएफ व रजनीश कुमार चौबे एसएसई शामिल थे।  

chat bot
आपका साथी