Indian Railways : प्रथम चरण के स्पीड ट्रायल में गजरौला-मोआज्जमपुर रेल मार्ग पाया गया सही

प्रथम चरण में गजरौला-मोआज्जमपुर रेल मार्ग पर स्पीड ट्रायल सफल माना जा रहा है। कुछ कमियां मिली हैं उसमें सुधार किया जा रहा है। हालांकि ट्रायल कई चरणों में किया जाएगा उसके बाद इस मार्ग पर 50 से स्पीड बढ़ाकर सौ किलोमीटर प्रतिघंटा की जानी प्रस्तावित है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 07:51 AM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 07:51 AM (IST)
Indian Railways : प्रथम चरण के स्पीड ट्रायल में गजरौला-मोआज्जमपुर रेल मार्ग पाया गया सही
अभी कई चरण पर किया जाएगा ट्रायल।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। प्रथम चरण में गजरौला-मोआज्जमपुर रेल मार्ग पर स्पीड ट्रायल सफल माना जा रहा है। कुछ कमियां मिली हैं, उसमें सुधार किया जा रहा है। हालांकि ट्रायल कई चरणों में किया जाएगा, उसके बाद इस मार्ग पर 50 से स्पीड बढ़ाकर सौ किलोमीटर प्रतिघंटा की जानी प्रस्तावित है।

अलीगढ़ की ओर से आने वाली ट्रेनों और पंजाब की ओर मालगाड़ी भेजने के लिए गजरौला-मोआज्जमपुर रेल मार्ग को विकल्प मार्ग बनाया जा रहा है। सौ किलोमीटर रेल मार्ग में पटरी व स्लीपर बदला जा चुका है। विद्युतीकरण हो जाने के बाद इस मार्ग से ट्रेनों व मालगाड़ियों को इलेक्ट्रिक इंजन द्वारा चलाया जा रहा है। अभी भी इस मार्ग पर ट्रेनों की गति 50 किलोमीटर प्रतिघंटा है। इसके कारण सौ किलोमीटर दूरी तय करने में तीन से साढ़े तीन घंटे लग जाते हैं। रेल प्रशासन ने इस मार्ग पर गति बढ़ाने का प्रयास शुरू कर दिया है। स्पीड ट्रायल के लिए ट्रायल कार मंगाया गया है। चलते हुए ट्रायल कार के उपकरण रेललाइन आदि की जानकारी एकत्रित कर रेलवे अधिकारियों को उपलब्ध कराता है। प्रथम चरण का स्पीड ट्रायल 19 जुलाई व 20 जुलाई को किया गया है। जिसमें रेल मार्ग पर सौ की गति से चलाने के लिए लायक माना जा रहा है। कुछ कमियां मिली हैं, उसे रेल प्रशासन सुधार करना शुरू कर दिया है। हालांकि कई चरण पर ट्रायल किया जाएगा। सभी चरण की रिपोर्ट को कंपाइल किया जाएगा और मंडल मुख्यालय द्वारा रिपोर्ट उत्तर रेलवे मुख्यालय भेजी जाएगी।  मुख्यालय की स्वीकृति के बाद इस मार्ग पर ट्रेनों की गति बढ़ाई जाएगी। 

हत्‍यारोप‍ित पत‍ि पर कार्रवाई : रामपुर के मिलक में दहेज हत्या में फरार चल रहे आरोपित पति को पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थाना शहजादनगर के ग्राम दीनपुर निवासी प्रेम सिंह ने 18 जुलाई को दहेज हत्या का मुकदमा कराया था। उसने आरोप लगाया था कि, उसकी 25 वर्षीय पुत्री पूनम को दहेज के लिए प्रताडित किया जाता। दहेज में मोटर साइकिल और तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर पुत्री की मारपीट कर हत्या कर दी गई। तब से फरार चल रहे मृतका के पति प्रमोद कुमार निवासी ग्राम परतापुर को पुलिस ने क्योरार मोड से गिरफ्तार कर उसका चालान किया है।

chat bot
आपका साथी