Independence Day 2020 : स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाए शहर, हर शख्‍स उल्‍लास में

Independence Day स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर मुरादाबाद रामपुर अमरोहा और सम्‍भल शहर रोशनी से नहा उठे। लोगों में खास उल्‍लास दिखाई दे रहा था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Fri, 14 Aug 2020 11:49 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 07:45 AM (IST)
Independence Day 2020 : स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाए शहर, हर शख्‍स उल्‍लास में
Independence Day 2020 : स्वतंत्रता दिवस पर जगमगाए शहर, हर शख्‍स उल्‍लास में

मुरादाबाद, जेएनएन। स्‍वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्‍या पर मुरादाबाद, रामपुर, सम्‍भल और अमरोहा रंग बिरंगी झालरों से जगमगा उठे। चौराहों के साथ ही स्ट्रीट लाइट के पोल पर तिरंगे के रंग वाली झालरों को सजाया गया।

15 अगस्त की पूर्व संध्या पर सम्‍भल में नगर पालिका कीओर से शहर के प्रमुख चौराहों के साथ सरकारी भवनों व मुख्य सड़क पर लगे हुए स्ट्रीट पोल को लाल, सफेद व हरे रंग की झालरों से सजाया गया था। दिन ढलने के साथ ही जैसे ही रंग बिरंगी झालरे जली तो पूरा शहर स्वतंत्रता दिवस की खुशी में झूमता हुआ नजर आ रहा था। ऐसे में शहर का नजारा कुछ अलग ही नजर आ रहा था। जैसे ही सूरज छिपा तो लगा रहा था कि मानो जैसे शहर को दुल्हन की तरह सजाया गया हो। दूसरी तरफ नगर पालिका कार्यालय के साथ ही अन्य सरकारी कार्यालयों को भी सजाया जा रहा था तो दूसरी ओर कर्मचारी शनिवार के लिए कार्यालय में ध्वजारोहण के लिए व्यवस्थाओं को पूरा कर रहे थे।

महापुरुषों के पार्क को रंग बिरंगी झालरों से सजाया 

सम्‍भल के चन्‍दौसी में कोरोना महामारी स्वतंत्रता दिवस पर भारी पड़ती हुई नजर नहीं आ रही है। स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाने को शहरवासी तैयार है। जिस पर स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर महापुरुषों के पार्क को रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। इसके साथ ही सरकारी कार्यालयों को भी रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया है कोरोना महामारी के चलते सरकार की गाइड लाइन के तहत एक जगह भीड़ एकत्र होने पर प्रतिबंध लगा हुआ है, जिस पर सभी धार्मिक व अन्य आयोजन नहीं हो रहे हैं। इस बार स्वतंत्रता दिवस पर भी होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों पर कोरोना महामारी का ग्रहण लग गया। स्कूल कालेजों के अलावा अन्य जगहों पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम नहीं होंगे, लेकिन स्वतंत्रता दिवस की खुशियां मनाने के लिए शहरवासियों ने तैयारियां शुरू कर दी है और नगर में लगी महापुरुषों की प्रतिमाओं पर भी साफ सफाई करके रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया है। साथ ही नगरपालिका, कोतवाली व अन्य सरकारी कार्यालयों को भी सजाया जा रहा है। जहां पर शनिवार की सुबह शारीरिक दूरी का पालन करते हुए ध्वजारोहण किया जाएगा। इसके साथ नगरवासियों ने अपने घरों व व्यापारियों ने प्रतिष्ठानों पर तिरंगेें झंड़े लगाए गए है। 

chat bot
आपका साथी