Independence Day 2020 : मुरादाबाद में फहराए गए ग्वालियर के बने झंडे

मुंबई बंगलौर कर्नाटक से भी झंडे मंगाए जाते थे लेकिन कोरोना संकट के चलते अबकी बार मांग भी कम रही। इसका नतीजा यह रहा कि ग्वालियर में ही पर्याप्त झंडे मिल गए।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 05:13 PM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 05:13 PM (IST)
Independence Day 2020 : मुरादाबाद में फहराए गए ग्वालियर के बने झंडे
Independence Day 2020 : मुरादाबाद में फहराए गए ग्वालियर के बने झंडे

मुरादाबाद।  स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुरादाबाद के स्कूल, कॉलेजों एवं अन्य संस्थानों पर ग्वालियर के बने झंडे फहराए गए। लंबे समय बाद ऐसा हुआ है कि जब क्षेत्रीय गांधी आश्रम में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सिर्फ ग्वालियर के बने झंडे ही मंगाए गए थे। व्यवस्थापक का कहना है कि अबकी बार मुंबई, कर्नाटक, बंगलौर से झंडे नहीं मंगाए गए क्योंकि ग्वालियर से ही पर्याप्त झंडे मिल गए।

कोरोना संकट का असर इस बार स्वंतत्रता दिवस पर भी दिखाई दिया। कोरोना संकट के चलते स्कूल, कॉलेजों में सिर्फ शिक्षक ही पहुंच रहे, बच्चों की कक्षाएं संचालित नहीं हो रही, इसके चलते झंडे की बिक्री पर भी असर दिखा। असर यह रहा कि क्षेत्रीय गांधी आश्रम में इस बार महज दस फीसद ही झंडे बिक पाए। क्षेत्रीय गांधी आश्रम के व्यवस्थापक योगेंद्र प्रताप ङ्क्षसह ने बताया कि अबकी बार मध्य भारत खादी संघ ग्वालियर से बने झंडे ही मंगाए गए हैं। 

इन-इन कीमतों पर मिले झंडे

क्षेत्रीय गांधी आश्रम में 90 बाई 60 साइज का डबल सूती झंडा छह सौ रुपये, 135 बाई 90 साइज का ङ्क्षसगल सूती झंडा छह सौ रुपये वहीं इसी साइज का डबल सूती झंडा एक हजार रुपये कीमत का रहा। कीमत पिछले वर्ष की भांति ही रहीं, कीमतों में कोई इजाफा दर्ज नहीं किया गया।

गांधी आश्रम पर ही नहीं होगा कोई कार्यक्रम

क्षेत्रीय गांधी आश्रम के व्यवस्थापक योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि स्वंतत्रता दिवस के अवसर पर कार्यालय में चरखा कताई का कार्यक्रम होता था। तमाम लोग हिस्सा लेते थे लेकिन, अबकी बार सिर्फ ध्वजारोहण ही किया गया। कोरोना के चलते कोई कार्यक्रम आयोजित नहीं किया गया। 

chat bot
आपका साथी