Independence Day 2020 Events : मुरादाबाद मंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

Independence Day 2020 Events स्‍वतंत्रता दिवस पर पूरे मंडल में शहर से लेकर देहात तक तिरंगा फहराया गया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 15 Aug 2020 11:43 AM (IST) Updated:Sat, 15 Aug 2020 11:43 AM (IST)
Independence Day 2020 Events : मुरादाबाद मंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन
Independence Day 2020 Events : मुरादाबाद मंडल में शान से लहराया तिरंगा, शहीदों को किया नमन

मुरादाबाद। पूरे मंडल में स्‍वतंत्रता दिवस पर काफी उल्‍लास दिखा। रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद  और सम्‍‍‍‍भल में सुबह से ही कार्यक्रमोंं का दौर शुरू हो गया। हालांंकि इस बार स्‍कूलों में आयोजन नहीं हुए लेकिन सरकारी कार्यालयों में पहले की तरह ही उल्‍लास नजर आया।   

मुरादाबाद में कोरोना महामारी के बीच मुरादाबाद में टाउन हॉल स्थित नगर निगम कार्यालय में महापौर विनोद अग्रवाल ध्वजारोहण किया। शारीरिक दूरी का पालन करते हुए अधिकारी और पार्षद भी स्वतंत्रता दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर मौजूद रहे। महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा की कोरोना महामारी से विजय प्राप्त करने के लिए नगर निगम के कर्म योद्धा बहुत मेहनत की है।

महापौर ने सभी कर्मचारियों को धन्यवाद दिया और कहा इसी लगन और मेहनत से जुटे रहेंगे तो एक दिन कोरोना से जंग जीतेंगे। हमें सैनिटाइजेशन और सफाई व्यवस्था पर पूरा ध्यान निरंतर रखना है। बाकि प्रदेश और केंद्र सरकार मिलकर कोरोना से लड़ने के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा रहे हैं। नगर आयुक्त संजय चौहान ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था में पहले से आमूलचूल परिवर्तन आया है। उन्होंने कहा कि पूरी कोशिश रहती है शहर हर रोज स्वच्छ रहे और इतने हम सफल भी हैं लेकिन किसी कारणवश कहीं से कूड़ा नहीं उठा तो सुर्खियां भी बन जाती हैं इसलिए कहीं से भी शिकायत ना आए इसको लेकर हम व्यवस्थाओं में निरंतर सुधार कर रहे हैं। इसके बाद महापौर पीली कोठी स्थित कैंप कार्यालय पहुंचे और ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात कंपनी बाग स्थित चिल्ड्रन पार्क फिर पूर्व महापौर स्वर्गीय वीना अग्रवाल स्मृति पार्क में भी महापौर ने तिरंगा फहराया। 15 अगस्त को ही स्वर्गीय वीना अग्रवाल का जन्मदिन भी है। ध्वजारोहण के बाद महापौर व पार्षदों । उनकी मूर्ति पर श्रद्धांजलि अर्पित की।

सम्‍भल में कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम अविनाश कृष्ण सिंह समेत अन्‍य अधिकारियों की मौजूदगी में शारीरिक दूरी के साथ ध्‍वजारोहण किया गया।  इस दौरान शारीरिक दूरी का भी पूरा ख्‍याल रखा गया। कर्मचारियों को शपथ दिलाई गई। इस बार  सरकारी कार्यालयों में एहतियात के साथ झंडा फहराया गया।

रामपुर में गांधी समाधि पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। यहां राज्य मंत्री बलदेव सिंह औलख ने ध्वजारोहण किया। जवानेां ने उन्‍हें सलामी दी।खुर्शीद इंटर कॉलेज की छात्राओं ने राष्ट्रीय गीत की प्रस्‍तुति दी। इस दौरान राज्य मंत्री ने पात्रों को राशन कार्ड वितरित किए। 

अमरोहा में स्वतंत्रता दिवस पर कलेक्ट्रेट परिसर में डीएम उमेश मिश्र ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान अन्‍य अधिकारी भी मौजूद रहे। रजबपुर की श्री वेंक्‍टेश्‍वरा यूनिवर्सिटी में प्रतिकुलाधिपति राजीव त्यागी ने झंडा फहराया। इस दौरान स्‍टाफ और अन्‍य लोग भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी