मुरादाबाद में किशोरी की पिटाई कर बनाई थी अश्लील वीडियो, पुलिस ने दो आरोप‍ितों को क‍िया गिरफ्तार

ज‍िले के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में आम के बगीचे में प्रेमी के साथ बैठी किशोरी को दो दबंगों ने मिलकर पीटा था। इसके बाद बाद किशोरी की अस्त व्यस्त कपड़ों में अश्लील वीडियो भी बनाई और वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिया था।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 13 Jun 2021 10:45 AM (IST) Updated:Sun, 13 Jun 2021 10:45 AM (IST)
मुरादाबाद में किशोरी की पिटाई कर बनाई थी अश्लील वीडियो, पुलिस ने दो आरोप‍ितों को क‍िया गिरफ्तार
दोनों आरोपितों पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।

मुरादाबाद, जेएनएन। ज‍िले के भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव में आम के बगीचे में प्रेमी के साथ बैठी किशोरी को दो दबंगों ने मिलकर पीटा था। इसके बाद बाद किशोरी की अस्त व्यस्त कपड़ों में अश्लील वीडियो भी बनाई और वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल भी कर दिया था। घटना छह जून की थी। वीडियो वायरल होने के बाद दोनों आरोपितों की पहचान कर पुलिस ने मुकदमा भी दर्ज किया था। दोनों आरोपितों पर पांच हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर दिया था।

दोनों आरोपितों अरशद और मुहम्मद शहीद निवासी ग्राम रानी नागल को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

छह जून को बनाया था वीडियो

भोजपुर थाना क्षेत्र निवासी एक किशोरी छह जून को अपने रिश्तेदार के घर गई थी। इस दौरान वह गांव के युवक के साथ बाइक पर जा रही थी। दोनों में प्रेम प्रसंग चल रहा था। गांव से पहले ही आम के बाग में बैठकर दोनों बात करने लगे। इसी दौरान बाग के नजदीक गन्ने के खेत में काम कर रहे दो युवकों ने प्रेमी युगल को देख लिया। दोनों दबंग युवक बाग में पहुंचे और प्रेमी जोड़े को पकड़कर पीटने लगे। इस दौरान दोनों युवकों ने लड़की के कपड़े खींचने के साथ ही छेड़छाड़ भी की। इस दौरान दूसरा युवक वीडियो बनाने लगा। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि किशोरी दोनों के आगे गिड़गिड़ाते हुए कपड़े ठीक करने का प्रयास कर रही थी तो आरोपित उसके कपड़े खींच रहा था। शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद पीड़ित लड़की के पिता ने भोजपुर थाने में जाकर तहरीर दी।

यह भी पढ़ें :-

मुरादाबाद में खुले नाले में गिरकर नौ साल के बच्चे की मौत, खेलते समय नाले के करीब पहुंचा था बालक

Moradabad coronavirus news : 12 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि, अभी न बरतें कोई लापरवाही

Moradabad Panchayat By Election 2021 : ज‍िले में 77 पदों के लिए 70 फीसद से अधिक मतदान, 14 को आएंगे नतीजे

chat bot
आपका साथी