पृथ्वी के संरक्षण के लिए अर्थ ऑवर में लोगों ने अपने घरों की बुझाई बत्तियां, अंधेरे में डूबा नजर आया मुरादाबाद शहर

मार्च के अंतिम शनिवार को मनाए जाने वाले अर्थ ऑवर में पृथ्वी के संरक्षण के लिए मुरादाबाद में भी लोग एकजुट नजर आए। पूर्व निर्धारित समय पर लोगों ने अपने घरों की बत्ती बंद कर दी। एक घंटे तक महानगर के अधिकांश क्षेत्रों में अंधेरा नजर आया।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sat, 27 Mar 2021 10:14 PM (IST) Updated:Sat, 27 Mar 2021 10:14 PM (IST)
पृथ्वी के संरक्षण के लिए अर्थ ऑवर में लोगों ने अपने घरों की बुझाई बत्तियां, अंधेरे में डूबा नजर आया मुरादाबाद शहर
पूर्व निर्धारित समय पर लोगों ने अपने घरों की बत्ती बंद कर दी

 मुरादाबाद, जेएनएन।  मार्च के अंतिम शनिवार को मनाए जाने वाले अर्थ ऑवर में पृथ्वी के संरक्षण के लिए मुरादाबाद में भी लोग एकजुट नजर आए। पूर्व निर्धारित समय पर लोगों ने अपने घरों की बत्ती बंद कर दी। एक घंटे तक महानगर के अधिकांश क्षेत्रों में अंधेरा नजर आया। ऐसा कर लोगों ने पृथ्वी को बचाए रखने में अपना सहयोग करने का संकल्प लिया।

वन्य जीव और पर्यावरण संगठन वर्ल्ड वाइड लाइफ फॉर नेचर ने वर्ष 2007 में अर्थ ऑवर की शुरुआत की थी। इसके बाद धीरे-धीरे दुनिया भर के देश इसमें जुटते चले गए। अब विश्व के लगभग सभी देशों में मार्च के अंतिम शनिवार को रात साढ़े आठ बजे से साढ़े नौ बजे तक सभी अपने घरों में एक घंटे के लिए लाइट बंद करते हैं। इसके जरिए बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया जाता है। मुरादाबाद में भी लोगों ने इसके प्रति जागरूकता दिखाई। अधिकांश लोगों ने एक घंटे के लिए अपने घरों की बत्तियां बंद कर दीं। इसके साथ ही अपने घरों के बाहर एकत्रित हुए। घर के बाहर निकलकर उन्होंने पर्यावरण संरक्षण पर चर्चा हुई। कई एनजीओ ने इसको लेकर कई दिन पहले से जागरूकता का कार्य किया। हालांकि, बिजली विभाग की ओर से विद्युत कटौती नहीं की गई। मुख्य अधीक्षण अभियंता दीपक कुमार ने बताया कि अर्थ ऑवर के लिए तैयारी पहले से कर ली गई थी। जिससे महानगर की अचानक से लाइट बंद होने के कारण उपकरणों पर लोड कम होने और आपूर्ति बराबर जाने के कारण उपकरणों पर प्रभाव न पड़े।

chat bot
आपका साथी