मुरादाबाद के सिविल लाइंस में नशे में धुत युवक ने क‍िशोरी के साथ की छेड़खानी, पुलिस ने की कार्रवाई

Flirting with teenager सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने एकता द्वार के समीप हंगामा कर दिया। दुकान पर बैठी किशोरी से आरोपित ने छेड़छाड़ की। सिविल लाइंस पुलिस ने शांति भंग में आरोप में चालान किया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 12:58 PM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 12:58 PM (IST)
मुरादाबाद के सिविल लाइंस में नशे में धुत युवक ने क‍िशोरी के साथ की छेड़खानी, पुलिस ने की कार्रवाई
सिविल लाइंस पुलिस ने शांति भंग में आरोप में चालान किया।

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में नशे में धुत युवक ने एकता द्वार के समीप हंगामा कर दिया। दुकान पर बैठी किशोरी से आरोपित ने छेड़छाड़ की। सिविल लाइंस पुलिस ने शांति भंग में आरोप में चालान किया।

एकता द्वार के समीप ठेले खोमचे पर सामान बेचा जाता है। वहां एक महिला अपनी बेटी के साथ दुकान पर थी। गलशहीद थाना क्षेत्र के भूड़ा का चौराहा निवासी सनी वहां पहुंचा। नशे में धुत सनी ने हंगामा कर दिया। उसने महिला दुकानदार की बेटी से छेड़छाड़ की। सिविल लाइंस पुलिस मौके पर पहुंची। पूछताछ में युवक ने कहा कि वह केवल पॉलीथिन मांग रहा था। छेड़छाड़ का आरोप झूठा है। थाना प्रभारी सिविल लाइंस सहंसरवीर सिंह ने बताया कि आरोपित का शांति भंग में चालान किया गया।

chat bot
आपका साथी