मुरादाबाद के छजलैट में सौतन ने घर में सो रही मां-बेटी को थिनर डालकर जलाया, मुकदमा दर्ज

छजलैट थाना क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते एक सौतन आपा खो बैठी और उसने सोते समय सौतन और उसकी बेटी पर थिनर डालकर आग लगा दी। आग लगने से मां और बेटी गंभीर रूप से झुलस गई। स्वजन ने घायल अवस्था में मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 18 May 2021 06:50 AM (IST) Updated:Tue, 18 May 2021 06:50 AM (IST)
मुरादाबाद के छजलैट में सौतन ने घर में सो रही मां-बेटी को थिनर डालकर जलाया, मुकदमा दर्ज
छजलैट थाना क्षेत्र के सराय खजूर गांव में हुई घटना।

मुरादाबाद, जेएनएन। छजलैट थाना क्षेत्र में गृहक्लेश के चलते एक सौतन आपा खो बैठी और उसने सोते समय सौतन और उसकी बेटी पर थिनर डालकर आग लगा दी। आग लगने से मां और बेटी गंभीर रूप से झुलस गईं। स्वजन ने घायल अवस्था में मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने झुलसी महिला को हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया। पुलिस ने थिनर से हमला करने वाली सौतन के खिलाफ तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया है।

छजलैट थाना क्षेत्र के सराय खजूर निवासी तजम्मुल पुत्र मुहम्मद सकूर निजी फर्म में काम करता है। दो निकाह करने के बाद वह दोनों पत्नियों को अपने साथ रखता है। पहली पत्नी हाशमी से पांच बच्चे हैं। जबकि दूसरी पत्नी बहारो से कोई बच्चा नहीं है। दोनों पत्नियों के बीच आए दिन छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होता था। लेकिन रविवार शाम को दोनों के बीच जब विवाद हुआ तो वह बढ़ गया। स्वजनों ने दोनों को किसी तरह शांत करा दिया था। रात में सभी लोग सो गए थे। पहली पत्नी हाशमी अपनी लड़की अलफिजा के साथ बरामदे में लेटी हुई थी। तभी रात करीब डेढ़ बजे सौतन बहारो ने सोते समय मां-बेटी पर थिनर डालकर आग लगा दी। इस घटना में दोनों मां-बेटी बुरी तरह से झुलस गए। चीख-पुकार सुनकर सो रहे परिवार के लोग उठकर बचाने का प्रयास किया। लेकिन दोनों बुरी तरह से झुलस गए थे। गंभीर हालत में मां और बेटी को मुरादाबाद के जिला अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हाशमी की हालत गंभीर बताकर मेरठ रेफर कर दिया। सूचना मिलने थाना प्रभारी छजलैट सुनील कुमार ने मौका पर पहुंचने के साथ ही अस्पताल जाकर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने हाशमी के भाई इस्लाम की तहरीर पर सौतन बहारो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की। छजलैट थाना प्रभारी ने बताया कि जल्द ही आरोपित महिला को गिरफ्तार करके जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी