रामपुर में किसानों ने किया हाईवे जाम तो पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा

भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। किसानों के नहीं मानने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 11 Dec 2019 01:54 PM (IST) Updated:Wed, 11 Dec 2019 07:51 PM (IST)
रामपुर में किसानों ने किया हाईवे जाम तो पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा
रामपुर में किसानों ने किया हाईवे जाम तो पुलिस ने लाठी फटकार कर खदेड़ा

रामपुर, जेएनएन। गन्ना मूल्य समेत अन्य समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं ने हाईवे जाम कर दिया। पुलिस ने समझाकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। किसानों के नहीं मानने लाठियां फटकार कर खदेड़ दिया।

किसान नेता हसीब अहमद को पकड़कर थाने ले जाने पर किसान हुए उग्र

किसान नेता हसीब अहमद को पकड़कर थाने ले गई, जिससे किसान उग्र हो गए। उन्होंने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। किसानों के तेवर देखकर पुलिस बैकफुट पर आ गई। किसान नेता को छोड़ दिया। किसान दोबारा हाईवे पर आ गए और धरना देकर बैठ गए।

पराली जलाने में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लेने की कर रहे हैं मांग

मामला शहजादनगर थाना क्षेत्र का है। भाकियू के जिला अध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में किसान बुधवार सुबह 11 बजे थाने के पास हाईवे पर पहुंचे और वहां केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में प्रदर्शन किया। किसान गन्ना मूल्य बढ़ाए जाने और पराली जलाने में किसानों के खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाने की मांग कर रहे थे।

जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों पर बल प्रयोग कर दिया

किसानों के प्रदर्शन से हाईवे पर जाम लग गया। जाम की सूचना पर पहुंची पुलिस ने किसानों पर बल प्रयोग कर दिया। भाकियू जिला अध्यक्ष को हिरासत में ले लिया। इससे किसान भड़क गए। फोन से जानकारी देकर अन्य कार्यकर्ताओं को बुला लिया। बड़ी तादाद में इकठ्ठा किसान दोबारा हाईवे पर आ गए और धरना देकर बैठ गए। पुलिस उत्पीडऩ के खिलाफ नारेबाजी करने लगे। तब पुलिस ने भाकियू नेता को छोड़ दिया। वह भी दोबारा धरने पर बैठ गए। धरना अभी जारी है। 

chat bot
आपका साथी