सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, प्रत्‍येक वर्ग के ल‍िए काम कर रही भाजपा : जिलाध्‍यक्ष अभय गुप्‍ता

रामपुर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी प्रत्येक वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम कर रही है। गरीब किसान व मजदूर सभी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वह एक कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 12:58 PM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 12:58 PM (IST)
सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं, प्रत्‍येक वर्ग के ल‍िए काम कर रही भाजपा : जिलाध्‍यक्ष अभय गुप्‍ता
बिना किसी भेदभाव के योजनाओं धन सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जा रहा है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। रामपुर भाजपा जिला अध्यक्ष अभय कुमार गुप्ता ने कहा कि पार्टी प्रत्येक वर्ग के लोगों को साथ लेकर काम कर रही है। गरीब किसान व मजदूर सभी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है। वह गांव सरकथल में सरस्वती कन्या डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बिना किसी भेदभाव के योजनाओं का धन सीधे लाभार्थी के खाते में भेजा जा रहा है।

उन्होंने कहा क‍ि कार्यकर्ता गांव में लोगों के घरों पर जाकर उनकी समस्याओं को सुने और इसका समाधान कराएं। इसके अलावा योजनाओं का लाभ पात्रों को द‍िलाएं। कार्यकर्ता इसी तरह पार्टी के हित में कार्य करते रहें। चुनाव में भाजपा सभी पांचों सीटों पर परचम लहराएगी। जनता भाजपा सरकार की व‍िकास योजनाओं से काफी खुश है। पार्टी की बढ़ती लोकप्र‍ियता से व‍िपक्ष दल परेशान हो रहे हैं। जनता उन्‍हें करारा जवाब देगी। सिंचाई बंधु जिला उपाध्यक्ष व जिला मंत्री राजकुमार चौहान ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन स्वार ग्रामीण मंडल अध्यक्ष पवन शर्मा ने किया। बैठक में मंडल अध्यक्ष ठाकुर रोहतास सिंह, पंकज सेनी, पवन शर्मा, योगेश सैनी, मदन चौहान, प्रताप सिंह चौहान, हरीश गंगवार, सतनाम सिंह, अशोक विश्नोई, संजय चौधरी, मोहन लोधी, पंकज लोधी, चित्रक मित्तल, अनुज सक्सेना, संजय पाठक, हेमा रानी, मिथलेश, जुही, नीशू चौघरी, प्रदीप गुप्ता, आदि मौजूद रहे।

संगठित होकर काम करें युवा वर्ग : दढ़ियाल में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक अतुल कुमार ने कहा कि युवा वर्ग संगठित होकर राष्ट्र के लिए समर्पण भाव जागृत करें। वह कस्‍बा स्थित फत्ताबाला गांव में हनुमान मंदिर परिसर में संबोधित कर रहे थे। मौके पर सह जिला कार्यवाह इंद्रेश कुमार, खंड कार्यवाह राकेश सिंह, बौद्धिक प्रमुख रोहताश सिंह, रमेश सिंह, रामप्रसाद चौहान, राधेमोहन, कुलदीप सैनी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसके अलावा क्षेत्र के गांव शरकथल, लोहर्रा, भावपुरा में भी गुरु दक्षिणा कार्यक्रम हुआ।

chat bot
आपका साथी