मुरादाबाद में गाय के गोबर से बनाई जा रही लकड़ी, हवन सामग्री का भी हो रहा न‍िर्माण

श्री भगवती गो पुनर्वास आश्रम में अक्षय तृतीया के अवसर पर गाय के गोबर से लकड़ी बनाने वाली मशीन का शुभारंभ नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया। इसके साथ ही आश्रम में पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी ईंधन गाय के गोबर की लकड़ी और हवन की सामग्री बननी शुुुरू हो गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 15 May 2021 09:44 AM (IST) Updated:Sat, 15 May 2021 09:44 AM (IST)
मुरादाबाद में गाय के गोबर से बनाई जा रही लकड़ी, हवन सामग्री का भी हो रहा न‍िर्माण
गोबर की लकड़ी और हवन की सामग्री बननी शुुुरू हो गई।

मुरादाबाद। श्री भगवती गो पुनर्वास आश्रम में अक्षय तृतीया के अवसर पर गाय के गोबर से लकड़ी बनाने वाली मशीन का शुभारंभ नगर विधायक रितेश गुप्ता ने किया। इसके साथ ही आश्रम में पर्यावरण संरक्षण में सहयोगी ईंधन, गाय के गोबर की लकड़ी और हवन की सामग्री बननी शुुुरू हो गई। 

नगर विधायक रितेश गुप्ता ने कहा कि गाय हमारी भारतीय संस्कृति में पृथ्वी का स्वरूप है जिसमें सभी देवी-देवताओं का वास है। गाय की पूजा से पितरों की आत्मा भी तृप्त होती है। इसलिए गाय के गोबर का सही उपयोग किया जाना चाहिए। इस मशीन को लगाकर पर्यावरण संरक्षण का कार्य किया जा रहा है। गोबर से बनी लकड़ियां श्मशान सहित अन्य स्थानों को उपलब्ध कराई जाएंगी। इससे वन कटान कम होगा। आश्रम के संस्थापक दीपक वार्ष्णेय, सौरभ गुप्ता, मोहित अग्रवाल, अक्षय गुप्ता, गौरव गुप्ता, अभिनीत गोयल, बंटी राणा, विवेक शर्मा, सचिन अग्रवाल, सिद्धि वार्ष्णेय, विनायक वार्ष्णेय आदि उपस्थित रहे ।

chat bot
आपका साथी