मुरादाबाद में 21 अप्रैल को राम जन्मोत्सव पर शहर के मंदिरों में होंगे कार्यक्रम

Program on RAM Birth Anniversary in Moradabad प्रांत मीडिया प्रभारी श्याम कृष्ण रस्तोगी ने बताया कि एएचपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर देश भर में सवा लाख स्थानों पर श्री राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 18 Apr 2021 10:45 AM (IST) Updated:Sun, 18 Apr 2021 10:45 AM (IST)
मुरादाबाद में 21 अप्रैल को राम जन्मोत्सव पर शहर के मंदिरों में होंगे कार्यक्रम
कार्यक्रम आयोजित करके श्री राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

मुरादाबाद। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की ओर से 21 अप्रैल को दोपहर 12 बजे तक 101 कार्यक्रम आयोजित करके श्री राम जन्मोत्सव मनाया जाएगा।

प्रांत मीडिया प्रभारी श्याम कृष्ण रस्तोगी ने बताया कि एएचपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ प्रवीण भाई तोगड़िया के आह्वान पर देश भर में सवा लाख स्थानों पर श्री राम जन्मोत्सव के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस अवसर पर भगवान राम के मंदिरों की सज्जा ढोल नगाड़े के साथ महा आरती और श्री राम स्तुति का पाठ होगा। जिन मंदिरों में राम दरबार नहीं है वहां राम के चित्र रखकर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। महानगर में मंदिरों के पुजारी एवं प्रबंधको से संपर्क किया जा रहा है इसके लिए महानगर को पाच भागोंं में बांटकर अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई है। कटघर क्षेत्र की जिम्मेदारी मनोज व्यास को, लालबाग 84 घंटे की जिम्मेदारी आचार्य विनीत शर्मा को ,गोविंद नगर, गुलाब बाड़ी की जिम्मेदारी रोहन सक्सेना को ,चंद्र नगर, सिविल लाइन ,पीली कोठी ,गंज, गुरहटीकी जिम्मेदारी अमित अग्रवाल को, मध्य नगर, मंडी चौक, लाजपत नगर, हरपाल नगर, बुध बाजार की जिम्मेदारी संतोष शर्मा को दी गई।

chat bot
आपका साथी