मुरादाबाद में गोकुशी के बाद मस्जिद के बगल में दफन किया पशु अवशेष, मुकदमा

Moradabad Majhola UP चोरी छिपे गोकुशी के बाद पशु अवशेष मस्जिद के समीप दफन करने के आरोप में मझोला पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Wed, 21 Apr 2021 05:30 PM (IST) Updated:Wed, 21 Apr 2021 05:30 PM (IST)
मुरादाबाद में गोकुशी के बाद मस्जिद के बगल में दफन किया पशु अवशेष, मुकदमा
10 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मुरादाबाद। चोरी छिपे गोकुशी के बाद पशु अवशेष मस्जिद के समीप दफन करने के आरोप में मझोला पुलिस ने पांच नामजद समेत 10 आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

मझोला थाना प्रभारी मुकेश कुमार शुक्ल के मुताबिक थाना क्षेत्र में खुशहालपुर के रहने वाले राम राजपूत ने तहरीर दी। बताया कि 19 अप्रैल की रात नौ बजे कुछ लोगों ने क्षेत्र में गोकुशी होने की सूचना दी। बताया कि 17 अप्रैल की रात दो बजे गोकुशी की गई है। पशु अवशेष मस्जिद के समीप दफन किया गया है। तब वह मौके पर पहुंचे। रात साढ़े नौ बजे संदिग्ध स्थल की खोदाई कर रहे थे। खोदाई के बाद मौके से पशु अवशेष बरामद हुआ। पूछताछ में पता चला कि घटनास्थल के आसपास रहने वाले नन्हू, रिजवान, बिलाल, सादाब के अलावा पांच अन्य लोगों ने गोकुशी की है। तहरीर के आधार पर आरोपितों के खिलाफ गोवध निवारण अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज किया गया। आरोपितों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है।

chat bot
आपका साथी