नाराज पत्नी को बुलाने गए रामपुर के युवक को ससुरालियों ने चारपाई से बांधा, जानें क्या है पूरा मामला

In-laws Tied Rampurs Young Man With Cot नाराज पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गए युवक को ससुरालियों ने चारपाई से बांध दिया। आसपास के लोगों की जब भीड़ जुटने लगी तो दो घंटे बाद ससुरालियों ने युवक को खोल दिया और बिना पत्नी के उसे घर जाने दिया।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Sun, 19 Sep 2021 07:17 AM (IST) Updated:Sun, 19 Sep 2021 07:17 AM (IST)
नाराज पत्नी को बुलाने गए रामपुर के युवक को ससुरालियों ने चारपाई से बांधा, जानें क्या है पूरा मामला
इस तरह से युवक को चारपाई से बांधकर दो घंटे तक रखा गया।

मुरादाबाद, जेएनएन। In-laws Tied Rampurs Young Man With Cot : नाराज पत्नी को बुलाने के लिए ससुराल गए युवक को ससुरालियों ने चारपाई से बांध दिया। यह देख आसपास के लोगों की जब भीड़ जुटने लगी तो दो घंटे बाद ससुरालियों ने युवक को खोल दिया और बिना पत्नी के उसे घर जाने दिया। पुलिस ने इस तरह की घटना की जानकारी होने से इन्कार किया है। लेकिन तस्वीर घटना की हकीकत बयां कर रही है।

उत्तर प्रदेश के जनपद रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र के दौकपुरी टांडा गांव निवासी युवती की शादी दो साल पहले उत्तराखंड के युवक से हुई थी। 15 दिन पहले किसी बात को लेकर युवती का ससुरालियों से विवाद हो गया था। इससे नाराज होकर वह अपने मायके चली गई थी।पत्नी को बुलाने के लिए युवक अपनी ससुराल आया तो हंगामा हो गया। ससुराल वाले किसी भी कीमत पर बेटी को भेजने को तैयार नहीं थे। जबकि युवक अपनी पत्नी को साथ लेकर जाने की जिद कर रहा था। मामले ने तूल पकड़ा तो ससुरालियों ने युवक को चारपाई से बांध दिया। करीब दो घंटे तक युवक चारपाई से बंधा रहा। आसपास के लोगों की मौके पर भीड़ जमने लगी तो ससुराल वालों ने उसे खोल दिया। पुलिस ने मामले की जानकारी से इन्कार किया है।

पड़ोसी ने घर में घुसकर किया दुष्कर्म का प्रयास : क्षेत्र की एक महिला से पड़ोसी ने घर में घुसकर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर दी है। क्षेत्र के एक गांव में विधवा अपना मकान अपनी देवरानी को बेचने के बाद बेटी के घर चली गई है। आरोप है कि इस मकान पर पड़ोसी मतलूब अवैध कब्जे की नीयत रखता है। उसने दीवार तोड़कर घर पर कब्जे का प्रयास किया।

इस मामले की शिकायत मसवासी पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। आरोप है कि शनिवार को महिला अपने घर मे थी। पड़ोसी मतलूब उसके घर मे घुस आया और अभद्रता कर घर से निकलने को कहा। विरोध करने पर उसने महिला के साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म का प्रयास किया। चीख पुकार सुनकर पड़ोसी आ गए। इस पर आरोपित जान से मारने की धमकी देता हुआ फरार हो गया। पीड़िता ने दर्जनों ग्रामीणों के साथ कोतवाली में जाकर कार्यवाहक कोतवाल विनीत कुमार को तहरीर दी है।

chat bot
आपका साथी