मुरादाबाद के अगवानपुर में महिला को मारपीट कर घर से निकाला, जांच में जुटी पुलिस

सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके कथित पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 08 May 2021 04:10 PM (IST) Updated:Sat, 08 May 2021 04:10 PM (IST)
मुरादाबाद के अगवानपुर में महिला को मारपीट कर घर से निकाला, जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

मुरादाबाद। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला को उसके कथित पति ने मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

थाना क्षेत्र में अगवानपुर नगर पंचायत की रहने वाली महिला ने पुलिस चौकी पर तहरीर दी। बताया कि तीन साल पहले उसकी शादी सम्भल में हुई। शादी के कुछ दिनों बाद ही महिला ने पति से संबंध तोड़ लिया। इसके बाद अगवानपुर में रहने वाले पुराने प्रेमी के साथ उसने लव मैरिज कर लिया। कुछ दिनों तक दोनों के बीच सबकुछ ठीक रहा। बाद में प्रेमी महिला का उत्पीड़न करने लगा। आए दिन वह महिला से मारपीट करने लगा। तब महिला ने भी मोर्चा खोल दिया। बताया कि भरण पोषण के लिए उसने प्रेमी से खर्च मांगा। तब वह आग बबूला हो गया। आरोपित ने महिला को मारपीट कर घर से निकाल दिया। चौकी प्रभारी राजेंद्र कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत की जांच की जा रही है। 

chat bot
आपका साथी