प्रेम प्रसंग में पेड़ से उल्‍टा लटका कर युवक की प‍िटाई, घटना का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

ज‍िले के भोजपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक को पेड़ से उल्‍टा लटका कर उसकी प‍िटाई कर दी गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी वायरल हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Tue, 27 Jul 2021 03:05 PM (IST) Updated:Tue, 27 Jul 2021 03:05 PM (IST)
प्रेम प्रसंग में पेड़ से उल्‍टा लटका कर युवक की प‍िटाई, घटना का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
घटना का वीडियो भी वायरल हो चुका है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। ज‍िले के भोजपुर थाना क्षेत्र में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक को पेड़ से उल्‍टा लटका कर उसकी प‍िटाई कर दी गई। युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना का वीडियो भी वायरल हो चुका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

भोजपुर थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण का बेटा गांव की ही एक युवती को लेकर 12 दिन से फरार है। युवती के प‍िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोप‍ित युवक पर मुकदमा दर्ज क‍िया था। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी है, हालांक‍ि युवती अभी तक बरामद नहीं हो पाई है। बताया जाता है क‍ि युवक और युवती में स्कूल समय से ही प्रेम प्रसंग चल रहा है। इसी के चलते दोनों घर से भाग गए। मामले में आरोप‍ित युवक का मौसेरा भाई कोतवाली टांडा के गांव मोहब्बत गंज निवासी अपने मौसा के यहां धान की रोपाई करने के ल‍िए भोजपुर के गांव रूपपुर बहादुरपुर में आया था। पंपिंग सेट में डीजल खत्म होने पर वह तेल लेने के ल‍िए पड़ोस के गांव जा रहा था। लालू वाला त्रिलोकपुर मार्ग गांव के मुख्‍य चौराहे पर कुछ युवकों ने उसे पकड़ ल‍िया। इसके बाद दबंगों ने उसे पेड़ से उल्‍टा लटका द‍िया। इसके बाद जमकर डंडों से उसकी प‍िटाई की। इससे उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। घायल का इलाज सिविल लाइन अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने स्‍वजन की तहरीर के आधार पर एनसीआर दर्ज की थी। वहीं दूसरी ओर युवक की प‍िटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें दो युवक पेड़ से उल्‍टे लटके युवक की प‍िटाई कर रहे हैं। दोनों के हाथ में डंडे हैं। आसपास लोगों की भीड़ भी साफ द‍िखाई दे रही है। बाद में दो युवक आकर बीच-बचाव करते हैं। इसके बाद युवक को पेड़ से नीचे उतारा जाता है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।  

chat bot
आपका साथी