Illegal Recovery Accident case : फजीहत के बाद भी अफसर होमगार्डों पर मेहरबान, अवैध वसूली में हुआ था हादसा

Illegal Recovery Accident case वसूली करते समय हादसा होने के बाद चार लोगों की मौत से भी अफसरों ने सबक नहीं लिया। वह अपने चहेतों को ट्रैफिक पुलिस से हटाने के लिए तैयार ही नहीं हैं। इसके पीछे कुछ न कुछ वजह जरूर है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 11:20 AM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 11:20 AM (IST)
Illegal Recovery Accident case : फजीहत के बाद भी अफसर होमगार्डों पर मेहरबान, अवैध वसूली में हुआ था हादसा
आला अधिकारियों को इसकी तह में जाने की जरूरत है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Illegal Recovery Accident case : हाईवे पर वसूली करते समय हादसा होने के बाद चार लोगों की मौत से भी अफसरों ने सबक नहीं लिया। वह अपने चहेतों को ट्रैफिक पुलिस से हटाने के लिए तैयार ही नहीं हैं। इसके पीछे कुछ न कुछ वजह जरूर है। आला अधिकारियों को इसकी तह में जाने की जरूरत है।

मुरादाबाद बाइपास पर 28 जून 2021 को डबल डेकर बस और पिकअप में भीषण टक्कर में चार लोगों की मौत हो गई थी। यह मौतें अवैध वसूली की वजह से हुई थीं। जांच में भी यह बात साबित हो गई थी। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस के कर्मचारियों और होमगार्डों के गठजोड़ का खुलासा हुआ था। तय यह हुआ था कि पुराने होमगार्डों को हटाकर नए लाए जाने हैं। लेकिन, अभी तक दस साल पुराने होमगार्ड ही नहीं हटाए गए। विभाग के लिपिक भी उन्हें बचाने के नाम पर सेवा ले रहे हैं। ट्रैफिक पुलिस से अब तक 41 होमगार्ड हटाए गए हैं। पंद्रह साल से जमे एक प्लाटून कमांडर को ट्रैफिक पुलिस से हटा दिया गया है। लेकिन, दूसरे ब्रिज किशोर अभी भी अधिकारियों की मेहरबानी से बने हुए हैं। होमगार्डों का आलम यह है कि हर चौराहे पर बाइक सवारों को लपक लेते हैं। कांठ रोड पर पीएसी के सामने पेड़ के नीचे दिनभर वसूली का खेल चलता है। यही हाल सम्भल चौराहे का है। ट्रैफिक पुलिस के जिम्मेदार भी होमगार्डों को ही आगे बढ़ा देते हैं।

chat bot
आपका साथी