मुरादाबाद में अफसरों के बंगलों के सामने लगने लगा अवैध फल बाजार

कांठ रोड पर रोजाना हजारों वाहनों का आना जाना है। इसी रोड पर बड़े शोरूम हैं। जिला अधिकारी के अलावा पुलिस अकादमी के अधिकारियों के बंगले भी इसी रोड पर बने हैं। एसपी सिटी का ऑफिस है। पीएसी की बटालियन भी क्षेत्र में है।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Thu, 17 Dec 2020 12:28 PM (IST) Updated:Thu, 17 Dec 2020 01:58 PM (IST)
मुरादाबाद में अफसरों के बंगलों के सामने लगने लगा अवैध फल बाजार
दिनभर इस रोड पर रहता है अफसरों का आना जाना।

मुरादाबाद, जेएनएन। कांठ रोड पर जिलाधिकारी समेत तमाम आला अधिकारियों के बंगलों के सामने फल बाजार लगने लगा है। इससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। लोग सड़क पर भी कार खड़ी करके सामान की खरीदारी करने लगते हैं। लेकिन, किसी को इसकी सुध नहीं है। 

कांठ रोड पर रोजाना हजारों वाहनों का आना जाना है। इसी रोड पर बड़े शोरूम हैं। जिला अधिकारी के अलावा पुलिस अकादमी के अधिकारियों के बंगले भी इसी रोड पर बने हैं। एसपी सिटी का ऑफिस है। पीएसी की बटालियन भी क्षेत्र में है। शाम होते ही इस रोड पर फलों की मंडी सजनी शुरू हो जाती है। दिन भर फलों के ठेलों की लाइन लग जाती है। सड़क पर ही कार खड़ी करके लोग अमरूद, सेब और अन्य फल खरीदने लगते हैं। ऐसे में कई बार हादसा होने की संभावना बनी रहती है। यहां स्कूली बच्चे भी कई बार हादसा होने से बच गए। तीन महीने पहले शिकायत होने पर डीएम ने संज्ञान ले लिया था। इसके बाद फिर यह वाली शुरू हो गई इसके बाद लोगों ने फिर सड़क किनारे खड़े लगाने शुरू कर दिए। लेकिन, किसी ने अभी तक सुध नहीं ली है।

chat bot
आपका साथी