Hello Docter : दो सप्ताह से अधिक खांसी रहे तो कराएं जांच, टीबी की हो सकती है संभावना

Hello Docter 2025 तक देश से टीबी खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है। उसे पूरा करना विभाग ही नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। खांसी होने पर हरहाल में जांच कराएं।

By Samanvay PandeyEdited By: Publish:Mon, 25 Jan 2021 01:17 PM (IST) Updated:Mon, 25 Jan 2021 01:17 PM (IST)
Hello Docter : दो सप्ताह से अधिक खांसी रहे तो कराएं जांच, टीबी की हो सकती है संभावना
सूखी खांसी हो तो एक्सरे से हो जाएगी टीबी की पुष्टि।

मुरादाबाद, जेएनएन। Hello Docter : कोरोना हो या टीबी, दोनों वायरस मास्क नहीं लगाने की वजह से फैलते हैं। लिहाजा, संक्रमण से बचना है तो मास्क जरूर लगाएं। साथ ही दो सप्ताह से अधिक खांसी बनी रहने पर टीबी की जांच जरूर कराएं। रविवार को दैनिक जागरण कार्यालय में हेलो डॉक्टर के दौरान जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार प्रेमी ने पाठकों के सवालों के जवाब दिए। उन्होंने बताया कि 2025 तक देश से टीबी खत्म करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संकल्प लिया है। उसे पूरा करना विभाग ही नहीं बल्कि समाज के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी है। खांसी होने पर हरहाल में जांच कराएं। सूखी खांसी में एक्सरे से टीबी की पुष्टि होने के बाद फौरन इलाज शुरू करा दिया जाएगा। टीबी के मरीजों को पौष्टिक आहार के लिए भी पैसा दिया जा रहा है। निजी डॉक्टरों के यहां भी फ्री में इलाज की सुविधा है। जिला क्षय रोग केंद्र पर भी संपर्क कर सकते हैैं। 

इन्होंने पूछे सवाल 

भगतपुर के चूहा नगला से शमीम अहमद, रामपुर ज्वाला नगर कृष्ण विहार अनुपमा, डूंगरपुर ताहरपुर मुजफ्फर हुसैन, भगतपुर टांडा से शकील अहमद, फतेहपुर मलकपुर से शफीकन, हिमगिरी कालोनी में ललित कुमार, रङ्क्षवद्र कुमार सिविल लाइन अमरोहा, पुष्पेंद्र गुप्ता चन्दौसी, कावेंद्र कुमार सम्भल, चौरासी घंटा मंदिर नवीन कुमार आदि लोगों ने सवाल किए। 

ये करें 

- बुखार के साथ बलगम आ रहा है तो जांच कराएं 

- खांसी के साथ बलगम आए तो जांच कराएं 

- सूखी खांसी होने पर एक्सरे कराएं 

- खांसी के साथ खून हो तो जांच कराएं 

- वजन कम होने पर जांच 

- भूख नहीं लगने पर भी सतर्क रहें

ये करें परहेज 

- ठंडी चीजों से परहेज करें 

- तला-भुना नहीं खाएं 

- घर में बने पौष्टिक आहार लें 

- नियमित मास्क लगाएं 

- इधर-उधर नहीं थूकें 

chat bot
आपका साथी