पत‍ि के दूसरे मह‍िला से नाजायज संबंध, पत्‍नी पर फावड़े से क‍िया हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस

Assault in Illicit Relationship सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महिला को उपचार व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sun, 28 Nov 2021 07:57 AM (IST) Updated:Sun, 28 Nov 2021 07:57 AM (IST)
पत‍ि के दूसरे मह‍िला से नाजायज संबंध, पत्‍नी पर फावड़े से क‍िया हमला, मामले की जांच में जुटी पुलिस
पीड़िता ने घायल अवस्था में एसएसपी के पास पहुंचकर सुनाया दर्द।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। Assault in Illicit Relationship : घायल अवस्था में महिला एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। पीड़िता ने पति पर दूसरी महिला के चक्कर में फावड़े से हमला करने का आरोप लगाया। एसएसपी कार्यालय से उसे सिविल लाइंस थाने भेज दिया गया। सिविल लाइंस थाना पुलिस ने महिला को उपचार व मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया। पीड़िता ने पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है।

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र में अगवानपुर पेपर मिल चौराहा स्थित शांति कॉलोनी में रहने वाली महिला का पति कुचावली गांव के पास होटल चलाता है, उसके चार बच्चे हैं। महिला का आरोप है कि उसके पति का छोटे भाई की पत्नी के साथ संबंध हैं, जिसके चलते आए दिन पति उसके साथ मारपीट करता है। शनिवार की सुबह जब बच्चे स्कूल गए हुए थे तब पति ने जान से मारने की नीयत से फावड़े से उस पर हमला करके लहूलुहान कर दिया, पैर में फावड़ा लगने से वह घायल हो गई। किसी तरह पति के चंगुल से बचकर एसएसपी कार्यालय पहुंची। पीड़िता जिला अस्पताल में भर्ती है। मामला पति-पत्नी के विवाद का है। सिविल लाइंस पुलिस ने पति को बुलाया है। मामले में घायल होने के बावजूद मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि पारिवारिक मसला है। पति को बुलाकर बातचीत की जाएगी। दोनों एक साथ रहने के लिए राजी नहीं होते हैं तो कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें :-

BSNL News : बिजली गुल होने पर गांव में नहीं गायब होंगे मोबाइल के सिग्नल, भेजे जा रहे पावर बैंक

UP TET Exam 2021 : शहर के 39 केंद्रों पर परीक्षा आज, रात 10 बजे तक प्रवेश नहीं कर सकेंगे भारी वाहन

UP TET Exam 2021 : टीईटी परीक्षार्थियों के लिए आज रोडवेज चलाएगा स्पेशल बसें, म‍िलेगी राहत

chat bot
आपका साथी