रामपुर जिले में शुभ मुहुर्त में हुआ होलिका दहन, युवाओं ने किया जमकर डांस

रामपुर जिले में होली पर रविवार को एक हजार से अधिक स्थानों पर शुभ मुहुर्त में होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने जलती होली के चारों ओर हाथों में गन्ना गेहूं की बाली को लेकर परिक्रमा की। एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं।

By Sant ShuklaEdited By: Publish:Sun, 28 Mar 2021 08:05 PM (IST) Updated:Sun, 28 Mar 2021 08:05 PM (IST)
रामपुर जिले में शुभ मुहुर्त में हुआ होलिका दहन, युवाओं ने किया जमकर डांस
रामपुर जिले में होली पर रविवार को एक हजार से अधिक स्थानों पर शुभ मुहुर्त में होलिका दहन किया गया।

 मुरादाबाद, जेएनएन। रामपुर जिले में होली पर रविवार को एक हजार से अधिक स्थानों पर शुभ मुहुर्त में होलिका दहन किया गया। इस दौरान लोगों ने जलती होली के चारों ओर हाथों में गन्ना, गेहूं की बाली को लेकर परिक्रमा की। एक-दूसरे को गुलाल लगाया और होली की शुभकामनाएं दीं। इससे पूर्व लोगों ने सुख-समृद्धि की कामना के साथ विधि-विधान के साथ होलिका स्थल पर जाकर होली का पूजन किया। इस अवसर पर सेक्टर मजिस्ट्रेट भी तैनात रहे।

बसंत पंचमी के दिन शहर के विभिन्न चौराहों, पार्क, सड़क किनारे आदि स्थानों पर होली रखी गई थी। इसके पहले रविवार को होलिका दहन स्थलों पर सफाई की गई। इसके बाद चूना डालकर बिजली की रंग-बिरंगी झालरों से इन स्थानों पर सजावट की गई। होलिका दहन होने से पूर्व लोगों ने होली स्थलों पर जाकर बरगुलियाें की माला, गुझिया, मिठाई आदि पकवान होली में चढ़ाकर विधि-विधान के साथ पूजन किया। शहर में जगह-जगह  शुभ मुहुर्त में होलिका दहन किया गया। इस दौरान मुहल्ले के सभी लोग अपने-अपने घरों से गन्ना, गेहूं की बाली आदि लेकर होलिका स्थल पर पहुंच गए और जलती हुई होली के चारों ओर परिक्रमा करते हुए गन्ने और गेहूं की बाली को भूना। होलिका दहन होते ही सभी पर होली का खुमार चढ़ गया। इस दौरान होली है... होली है रंग बिरंगी होली है... कहकर युवाओं ने जमकर डांस किया। इसके अलावा कुछ घरों में बरगुलियों की होली जलाने की परंपरा है। उन लोगों ने मुहल्ले में होली जलने के बाद अपने घरों में जाकर बरगुलियों की माला से होली बनाकर जलाई। इस दौरान छोटों ने बड़ों के पैर छूकर उनका आशीर्वाद लिया। एक-दूसरे को रंग, गुलाल लगाकर होली की बधाई दी।

chat bot
आपका साथी