कटघर में दो किलो चरस के साथ हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
गुरुवार को बल्देवपुरी चौराहे के पास पुलिस जांच कर रही थी।
जासं, मुरादाबाद : गुरुवार को बल्देवपुरी चौराहे के पास पुलिस जांच कर रही थी। तभी एक अभियुक्त की जांच की दौरान उसके पास से दो किलो 84 ग्राम चरस बरामद हुई। चौकी प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अभियुक्त डबल फाटक गली नंबर एक निवासी सनी दिवाकर है। बीते एक माह से यह आसपास के क्षेत्रों में चरस की सप्लाई करने के साथ ही रामपुर जनपद में भी चरस बेचने का काम कर रहा था। लॉकडाउन से पहले ही यह अभियुक्त जेल से छूटकर आया था। पकड़ा गया अभियुक्त कटघर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ थाने लूट, छिनैती के साथ अन्य गंभीर धाराओं में कुल 16 मुकदमे दर्ज हैं।