हाईवे चौड़ीकरण मुसाफिरों के लिए बना मुसीबत, रोजाना लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान

अमरोहा में नेशनल हाईवे पर सिक्सलेन का कार्य चल रहा है। इस कारण यहां भानपुर रेलवे फाटक के समीप हादसे होना व जाम लगना आम हो गया है। रात में अक्सर जाम लगने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 29 Jul 2021 05:50 PM (IST) Updated:Thu, 29 Jul 2021 05:50 PM (IST)
हाईवे चौड़ीकरण मुसाफिरों के लिए बना मुसीबत, रोजाना लग रहा जाम, वाहन चालक परेशान
यातायात को सुचारू बनाए रखने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। अमरोहा में नेशनल हाईवे पर सिक्सलेन का कार्य चल रहा है। इस कारण यहां भानपुर रेलवे फाटक के समीप हादसे होना व जाम लगना आम हो गया है। रात में अक्सर जाम लगने पर वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जाम में फंसने वाले वाहनों में सवार लोगों को काफी परेशानी होती है। वह अपने गंतव्य पर पहुंचने में लेट हो जाते हैं। इस तरह की दिक्कत हाईवे पर कई स्थानों पर आ रही है, लेकिन कार्यदायी संस्था के द्वारा यातायात को सुचारू बनाए रखने पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

बता दें कि नेशनल हाईवे पर हापुड़-मुरादाबाद के बीच सिक्सलेन का कार्य चल रहा है। हालांकि अभी यह कार्य गजराैला चौपला से ब्रजघाट के बीच आरंभ नहीं हुआ है। गजरौला में चौपला से मुरादाबाद दिशा में तेजी पर है। इसी क्रम में भानपुर रेलवे फाटक के सामने हाईवे पर ओवरब्रिज बन रहा है। इसके लिए मुरादाबाद जाने के लिए की गई वैकल्पिक व्यवस्था वाली सड़क तंग होने के कारण यहां अक्सर वाहन फंसने से जाम लग जाता है। जाम की यह समस्या रात में 11 बजे से सुबह अक्सर बनी रहती है। अभी तीन दिन पहले लगातार कई दिन तक जाम रहने से मुसाफिरों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा था। 

chat bot
आपका साथी