इस योग आसन से दूर होगी उच्‍च रक्तचाप की समस्या, ये है करने का तरीका

जंक फूड खानपान और उम्र बढ़ने के साथ ही तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इन सब बीमारियों से बचाव के लिए व्यायाम जरूरी है। आज के दौर में लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या बहुत हो रही है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 25 Feb 2021 12:40 PM (IST) Updated:Thu, 25 Feb 2021 12:40 PM (IST)
इस योग आसन से दूर होगी उच्‍च रक्तचाप की समस्या, ये है करने का तरीका
इस आसन के करने से सीना फैलना और चौड़ा होने में मदद मिलेगी।

मुरादाबाद, जेएनएन। जंक फूड खानपान और उम्र बढ़ने के साथ ही तरह-तरह की बीमारियों की चपेट में आ जाते हैं। इन सब बीमारियों से बचाव के लिए व्यायाम जरूरी है। आज के दौर में लोगों को उच्च रक्तचाप की समस्या बहुत हो रही है। इससे निजात के लिए आपको क्योतासन नियमित करना होगा। इस आसन के करने से सीना फैलना और चौड़ा होने में मदद मिलेगी। 

इस योग आसन से पाचन क्रिया में सुधार होने के साथ ही अस्थमा और सांस संबंधी बीमारियों से भी निजात मिलती है। इसके करने से सीना, गला और पेट के अंग उत्तेजित होते हैं। गर्दन की चोट के दर्द को भी कम किया जा सकता है। ये प्रजनन प्रणाली के कार्यों में भी सुधार लाता है। इस आसन से कंधों के दर्द, रीढ़ की हड्डी के दर्द, पिंडली का दर्द, हाथों में लोच बढ़ने को भी दूर करता है। इससे साइटिका, ब्लड प्रेशर, मूत्र संबंधी बीमारियों को भी दूर करता है। इससे शरीर का ऑक्सीजन भी बढ़ेगा। इस आसन को करने के लिए आपको योग मेट पर वज्रासन में बैठ जाएं। आप उष्ट्रासन में भी बैठकर कर सकते हैं। वज्रासन में बैठने के बाद आप गहरी सांस लें। अपने दोनों हाथों को पीछे की ओर कमर के पास रखें। उष्ट्रासन में बैठकर अपने दोनों हाथों को पैरों के पंजों पर रखें। इसके बाद शरीर के उपरी हिस्से को यानी अपनी गर्दन को पीछे की ओर झुकाएं। उसके बाद धीरे-धीरे अपनी कमर को भी साथ में पीछे जमीन की ओर ले जाएं। इसके बाद अपने हाथों को पैरों के पीछे ले जाने की कोशिश करें। अगर आपको पीछे झुकने पर हाथ को फर्श पर रखने में परेशानी हो रही हो तो आप वज्रासन में बैठेंं।

chat bot
आपका साथी