Moradabad crime : आइजी और एसएसपी ले रहे थे बैठक, पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया

गोली चलने की सूचना से पुलिस लाइन में अफरा-तफरी मच गई। मूलरूप से पीलीभीत के रहने वाले मजहर हुसैन एक दिन पहले ही घर से लौटे थे। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है। घटना के बाद से अफरातफरी मच गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 24 Sep 2020 02:30 PM (IST) Updated:Thu, 24 Sep 2020 04:30 PM (IST)
Moradabad crime : आइजी और एसएसपी ले रहे थे बैठक, पुलिस लाइन में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया
मुरादाबाद में हेड कांस्टेबल ने खुद को गोली से उड़ाया।

मुरादाबाद, जेएनएन। Head Constable shot himself। मुरादाबाद में तैनात एक हेड कांस्टेबल ने गुरुवार को खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। घटना पुलिस लाइन के बैरक नंबर एक की है। वारदात उस वक्त हुई जब मुरादाबाद के आइजी रमित शर्मा व एसएसपी प्रभाकर चौधरी पुलिस लाइन सभागार में मातहतों के साथ बैठक कर रहे थे। गोली चलते ही पुलिस लाइन में अफरातफरी मच गई। आइजी व एसएसपी ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। हेड कांस्टेबल के सुसाइड करने की सूचना शासन को दी गई। पूछताछ में पता चला है कि हेड कांस्टेबल बीते कई दिनों से मानसिक रूप से बीमार चल रहा था।

पुलिस लाइन के प्रतिसार निरीक्षक इंद्रवीर सिंह ने बताया कि हेड कांस्टेबल मजहर हुसैन मूलरूप से बरेली के अटंगा चांदपुर गांव के रहने वाले थे। मजहर हुसैन की पत्नी जरीन पीलीभीत ब्लाक में क्लर्क के पद पर कार्यरत हैं। हेड कांस्टेबल का परिवार बीते कई वर्षों से पीलीभीत के सिविल लाइन एरिया में सेंटालाइसिस स्कूल के समीप रहता है। 27 दिन की लंबी छुट्टी के बाद बुधवार को मजहर हुसैन वापस पुलिस लाइन लौटे। गुरुवार को उनकी ड्यूटी दिल्ली रोड स्थित अस्थाई कारागार पर गार्ड के रूप में लगाई गई। हेड कांस्टेबल ने शस्त्रागार से सर्विस कार्बाइन प्राप्त की। इसके बाद वह बैरक नंबर चार के कमरा नंबर एक में अपने बिस्तर पर गया। वहां तब हेड कांस्टेबल राजेंद्र शर्मा, महिपाल सिंह व पीतांबर भी कमरे में अपने बिस्तर पर आराम कर रहे थे। तभी हेड कांस्टेबल ने बिस्तर पर बैठकर कार्बाइन से अपने सिर मेें गोली मार ली। गोली लगते ही वह बिस्तर पर लुढ़क गया। गोली की आवाज सुनते ही सहकर्मी सिपाही घटना स्थल पर पहुंच गए। खून से लथपथ हेड कांस्टेबल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी तत्काल आइजी रमित शर्मा व एसएसपी प्रभाकर चौधरी को दी गई। दोनों तत्काल मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का निरीक्षण करने के बाद उन्होंने शव पोस्टमार्टम हाउस भेजने का निर्देश दिया।

सिविल लाइन पुलिस ने घटना स्थल से कार्बाइन बरामद किया। घटना की जानकारी तत्काल मृतक के स्वजनों को दी गई। चचेरे भाई व हेड कांस्टेबल कमरूल हसन ने बताया कि मजहर हुसैन तीन बच्चों के पिता थे। उनकी बड़ी बेटी तूबहा की शादी हो गई है। दो बच्‍चे जुनैद हसन खां व कुसुम फातिमा छोटे बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं। मजहर हुसैन बीते करीब एक माह से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे। यही वजह है कि वह लगातार छुट्टी लेकर पीलीभीत में सपरिवार रह रहे थे। घटना के बावत आइजी रमित शर्मा ने बताया कि हेड कांस्टेबल ने गोली मारकर खुदकुशी की है। वह दस दिन की छुट्टी व इतने ही दिन अनुपस्थित रहने के बाद वापस लौटा था। हेड कांस्टेबल ने किस परिस्थिति में खुदकुशी की। इसकी जांच हो रही है। पोस्टमार्टम बाद शव स्वजनों के सुपुर्द कर दिया जाएगा।

पत्‍नी पीलीभीत ब्‍लाक में क्‍लर्क 

मूलरूप से बरेली के अटंगा चांदपुर बरेली के निवासी थे। पत्नी पीलीभीत ब्लाक में क्लर्क हैं। वहां सिविल लाइन में मकान है। परिवार पीलीभीत में ही रहता है। छोटा भाई अरशद सीतापुर पीएसी में हेड कांस्टेबल है। दस दिन छुट्टी के बाद दस दिन गैर हाजिर होकर वापस बुधवार को घर से मुरादाबाद लौटे थे।

पुलिस लाइन के कर्मचारी हरकत से अवाक

जिस वक्‍त हेड कांस्‍टेबल ने यह कदम उठाया, उस वक्‍त आइजी और एसएसपी बैठक ले रहे थे। घटना के बाद जो जहां था वहीं पर दौड़ पड़ा। हेड कांस्‍टेबल ने इस कदम से सभी अवाक हैं। साथ में काम करने वालों को सुनने के  बावजूद इस घटना पर यकीन नहीं हुआ। 

chat bot
आपका साथी