मुरादाबाद के भोजपुर में हर्ष फायरिंग, तीन युवकों के ख‍िलाफ मुकदमा, दो पकड़े गए

ज‍िले के भोजपुर में अमरोहा से बारात लेकर पहुंचे तीन युवकों ने एक शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग की। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दुल्हन के पिता की तहरीर पर भोजपुर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Thu, 06 May 2021 05:30 PM (IST) Updated:Thu, 06 May 2021 05:30 PM (IST)
मुरादाबाद के भोजपुर में हर्ष फायरिंग, तीन युवकों के ख‍िलाफ मुकदमा, दो पकड़े गए
दुल्हन के पिता की तहरीर पर भोजपुर पुलिस ने की कार्रवाई।

मुरादाबाद, जेएनएन। ज‍िले के भोजपुर में अमरोहा से बारात लेकर पहुंचे तीन युवकों ने एक शादी समारोह में अंधाधुंध फायरिंग की। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। दुल्हन के पिता की तहरीर पर भोजपुर पुलिस ने तीनों आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दो आरोपितों को पुलिस ने दबोच लिया है।

इस्लाम नगर निवासी सोमपाल सिंह के मुताबिक उसकी पुत्री दुर्गा का विवाह था। अमरोहा के रजबपुर गांव के रहने वाला धीरज बारात लेकर दोपहर में इस्लाम नगर पहुंचा। बारात में मझोला थाना क्षेत्र के विडोरी गांव के रहने वाले अमन चौधरी व अरविंद भी शामिल थे। बारात चढ़त के बाद पंडाल में बराती खाना खा रहे थे। तभी धीरज ने तमंचे से हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। गोली चलने से मौके पर अफरातफरी मच गई। विरोध करने पर अमन और अरविंद ने गाली गलौज शुरू कर दी। लड़की पक्ष से उन्होंने मारपीट शुरू कर दी। घटना की जानकारी भोजपुर पुलिस को दी गई। दोनों आरोपितों को पुलिस ने घटनास्थल से दबोच लिया। उनके पास से तमंचा भी बरामद हुआ। तहरीर के आधार पर दोनों के खिलाफ हर्ष फायरिंग व आर्म एक्ट के तहत अभियोग दर्ज किया गया। भोजपुर थाना प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि हर्ष फायरिंग में कुछ और लोगों के शामिल होने का आरोप है। दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश किया गया। वहां से दोनों जेल भेज दिए गए।

chat bot
आपका साथी