दहेज के ल‍िए दो व‍िवाह‍िताओं को उत्‍पीड़न, पुलिस ने 13 लोगों पर दर्ज क‍िया मुकदमा, आरोप‍ितों की तलाश जारी

दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र निवासी रोशनी की शादी 10 साल पहले चंदपुरा कदीम गांव निवासी रामपाल के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद रामपाल की मौत हो गई।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Mon, 02 Aug 2021 02:57 PM (IST) Updated:Mon, 02 Aug 2021 02:57 PM (IST)
दहेज के ल‍िए दो व‍िवाह‍िताओं को उत्‍पीड़न, पुलिस ने 13 लोगों पर दर्ज क‍िया मुकदमा, आरोप‍ितों की तलाश जारी
ससुराली दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की की मांग करने लगे।

मुरादाबाद, जागरण संवाददाता। दहेज उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। रामपुर के शहजादनगर थाना क्षेत्र निवासी रोशनी की शादी 10 साल पहले चंदपुरा कदीम गांव निवासी रामपाल के साथ हुई थी। शादी के एक साल बाद रामपाल की मौत हो गई। इसके बाद उसकी शादी देवर रोहित उर्फ रोहिताश के साथ तय कर दी गई।

आरोप है कि देवर से शादी के लिए ससुराली दहेज में बाइक और एक लाख रुपये की की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर मारपीट करने लगे। आरोप है कि 23 जुलाई को ससुराल वालों ने मारपीट कर रोशनी को घर से निकाल दिया। जानकारी मिलने पर मायके वाले उसे लेने पहुंच गए। पीड़ित पक्ष ने पुलिस अधीक्षक को पत्र देकर घटना से अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहजादनगर थाना पुलिस ने पति समेत चार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उधर, महिला थाना पुलिस ने भी दहेज उत्पीड़न में नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज क‍िया है। टांडा थाना क्षेत्र के टंडोला निवासी कल्पना की शादी नौ फरवरी 2019 को गाजियाबाद के विजयनगर निवासी आदित्य तोमर से हुई थी। आरोप है कि उसके ससुराली दहेज में 10 लाख न मिलने पर उसका उत्पीड़न कर रहे थे। उसे मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़िता ने महिला थाना पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने उसके पति समेत नौ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। 

chat bot
आपका साथी