मुरादाबाद में दहेज के ल‍िए व‍िवाह‍िता का उत्‍पीड़न, दुष्‍कर्म और तीन तलाक में आठ पर मुकदमा

ज‍िले के पाकबड़ा में रामपुर की रहने वाली एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ तीन तलाक दुष्कर्म व दहेज उत्पीड्ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

By Narendra KumarEdited By: Publish:Sat, 27 Feb 2021 12:41 PM (IST) Updated:Sat, 27 Feb 2021 12:41 PM (IST)
मुरादाबाद में दहेज के ल‍िए व‍िवाह‍िता का उत्‍पीड़न, दुष्‍कर्म और तीन तलाक में आठ पर मुकदमा
दुष्कर्म व दहेज उत्पीड्ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

मुरादाबाद। ज‍िले के पाकबड़ा में रामपुर की रहने वाली एक महिला की तहरीर पर पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ तीन तलाक, दुष्कर्म व दहेज उत्पीड्ने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।

तहरीर के मुताबिक रामपुर के टांडा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला का निकाह 13 साल पहले पाकबड़ा थाना क्षेत्र में हुआ। पति व ससुराली दहेज के रूप में पांच लाख रुपये की मांग करने लगे। देवर ने घर में अकेले पाकर महिला संग दुष्कर्म किया। शिकायत पर पति ने तीन तलाक दे दिया। इसके बाद आरोपितों ने मारपीट कर महिला को घर से बाहर निकाल दिया। तहरीर के आधार पर पति व देवर समेत आठों आरोपितों के खिलाफ पुलिस ने अभियोग दर्ज कर लिया। मुकदमे की कार्रवाई एसएसपी के आदेश पर की गई।

chat bot
आपका साथी